{"_id":"594f5c054f1c1b803a8b4933","slug":"new-mayor-and-deputy-mayor-not-joined-mc-shimla-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसी ऑफिस में नहीं बैठ रहे नए मेयर-डिप्टी मेयर, वजह हैरान कर देगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसी ऑफिस में नहीं बैठ रहे नए मेयर-डिप्टी मेयर, वजह हैरान कर देगी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम आफिस में कुर्सी संभालने के लिए मेयर, डिप्टी मेयर अभी शुभ मुहूर्त का ही इंतजार कर रहे हैं। एमसी कार्यालय के खाली चलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
महापौर और उपमहापौर के कार्यालय में न होने से विकास भी प्रभावित हो रहा है। हालांकि उम्मीद है कि भाजपा समर्थित मेयर, डिप्टी मेयर मंगलवार को पद संभाल लेंगे। नगर निगम के चुनाव जल्द करवाने के लिए भाजपा समर्थित सदस्यों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन
इसके बाद उच्च न्यायालय ने 19 जून तक नगर निगम चुनाव संपन्न करवाने के आदेश दिए थे। नगर निगम में पूर्व मेयर, डिप्टी मेयर का कार्यकाल 4 जून को खत्म हो गया था। 16 जून को नगर निगम के चुनाव करवाए गए।
विज्ञापन
19 जून को पार्षदों ने शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण के दिन कांग्रेस समर्थित पार्षद बचत भवन से निकल गए। इस कारण मेयर, डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव दूसरे दिन तक के लिए टल गए।
कांग्रेस समर्थित पार्षदों के बाहर जाने पर बीजेपी समर्थक पार्षदों ने उसी दिन मेयर, डिप्टी मेयर चुने जाने के लिए बचत भवन में नारेबाजी भी की। 20 जून को मेयर, डिप्टी मेयर चुने गए।
उसके बाद से मेयर, डिप्टी मेयर निगम आफिस में नहीं बैठे हैं। शहर के लोग कार्यालय में काम करवाने आ रहे हैं लेकिन मेयर न मिलने से बैरंग लौट रहे हैं। इससे उनके काम लटकते जा रहे हैं।