{"_id":"1a3fc6b1387de088efe04b50467cc245","slug":"new-food-and-tea-rates-in-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नये दाम तय, शिमला में अब इतने में मिलेगा भरपेट खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नये दाम तय, शिमला में अब इतने में मिलेगा भरपेट खाना
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 20 Nov 2015 10:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी शिमला दिनेश मल्होत्रा ने जिला शिमला में विभिन्न खाद्य वस्तुओं की दरें निर्धारित कर दी हैं। उपायुक्त की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक चाय (200 मिली) 9 रुपये प्रति कप मिलेगा। समोसा (न्यूनतम भार 75 ग्राम) 9 रुपये प्रति पीस में लोगों को खरीदना पड़ेगा।
विज्ञापन
खाने की फुल डाइट (चावल, चार चपाती, एक दाल और सब्जी) 65 रुपये में मिलेगी। चपाती (तंदूरी) 6 रुपये, चिकन (कढ़ी) 90 रुपये प्रति प्लेट, मीट (पांच पीस) 105 रुपये प्रति प्लेट, दाल फ्राई 40 रुपये प्रति प्लेट, प्लेन परांठा 15 रुपये प्रति परांठा, भरवां परांठा 20 रुपये प्रति परांठा, मौसमी सब्जी 35 रुपये प्रति प्लेट में मिलेगी।
विज्ञापन
चौमिन 40 रुपये प्रति प्लेट, रायता (दही)18 रुपये प्रति प्लेट, दो भटूरे सब्जी/चने के साथ 40 रुपये प्रति प्लेट, चना दो समोसे 35 रुपये, टिन मिल्क (खुला) 30 रुपये प्रति लीटर, उबला दूध 40 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।
विज्ञापन
उबला दूध चीनी के साथ 45 रुपये प्रति लीटर, पैकेट दूध (पाउच) निर्माता द्वारा मुद्रित दरों पर, दही 55 रुपये प्रति किलोग्राम, पनीर 225 रुपये प्रति किलोग्राम और ठंडा तथा शीतल पेय मुद्रित दरों पर बेचे जाएंगे।
इसके अतिरिक्त मीट बकरा 300 रुपये प्रति किलो, मुर्गा (जीवित) 125 रुपये प्रति किलो, मुर्गा (ड्रेसड) 145 रुपये प्रति किलो, ब्रॉयलर (ड्रेसड) 180 रुपये प्रति किलो में मिलेगा। ब्रॉयलर जीवित 150 रुपये प्रति किलो और मछली 110 रुपये प्रति किलो निर्धारित किया है।
उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने दुकानदारों को उपभोक्ताओं को रसीद देने और रसीद की प्रतिलिपि निरीक्षण के लिए अपने पास रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा वस्तुओं की मूल्य सूची दुकान या व्यापार स्थल के प्रवेश द्वार के समीप प्रदर्शित करनी होगी।