फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   New facility: Tickets can be purchased by scanning QR code at stations, Railways implemented the system

Solan News: स्टेशनों पर क्यूआर कोड स्कैन कर ले सकेंगे टिकट, रेलवे ने लागू की व्यवस्था

Tue, 21 Nov 2023 10:22 AM IST
Krishan Singh आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Nov 2023 10:22 AM IST
सार

क्यूआर कोड को स्कैन कर यात्री टिकट ले सकेंगे। पहले चरण में कालका और शिमला में यह व्यवस्था शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
New facility: Tickets can be purchased by scanning QR code at stations, Railways implemented the system
टॉय ट्रेन(शिमला) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को ट्रेन का टिकट लेने के लिए कतारों में लगने की जरूरत नहीं रहेगी। रेलवे बोर्ड ने स्टेशनों में क्यूआर कोड की व्यवस्था को लागू कर दी है। क्यूआर कोड को स्कैन कर यात्री टिकट ले सकेंगे। पहले चरण में कालका और शिमला में यह व्यवस्था शुरू कर दी गई है। जल्द ही अन्य स्टेशनों पर भी क्यूआर कोड सिस्टम लागू होगा। रेल मंत्रालय की ओर से स्टेशनों पर व्यवस्थाओं में बदलाव किया जा रहा है। मंत्रालय ने टिकट लेने में आसानी कर दी है। स्मार्ट फोन में क्यूआर कोड को स्कैन करते ही यात्री टिकट ले सकेंगे। इससे पहले स्टेशन पर इस तरह की कोई भी व्यवस्था नहीं थी और यात्रियों को टिकट लेने के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ता था।

विज्ञापन


कालका रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर में भीड़ देखने को मिलती थी। शिमला रेलवे स्टेशन पर भी यह व्यवस्था शुरू कर दी है। कई बार यात्री ट्रेन के चलने से कुछ मिनट पहले ही टिकट काउंटर पर पहुंच पाते हैं। इन यात्रियों को इस क्यूआर कोड का काफी मददगार साबित होगा और यात्री की ट्रेन भी नहीं छूटेगी। वह तुरंत टिकट ले सकेगा। इसका प्रयोग ट्रेन में बैठने के बाद नहीं हो पाएगा, लेकिन ट्रेन की स्टेशन पर छूट से चंद मिनट पहले तक मौके पर ही क्यूआर कोड को स्कैन करते ही टिकट लिया जा सकेगा। कोड को स्कैन करते ही रेलवे बोर्ड के यूटीएस मोबाइल एप में चला जाएगा। जहां से टिकट बुक होगा। 
विज्ञापन


क्यूआर कोड का फायदा
क्यूआर कोड से टिकट लेने का बड़ा फायदा यह है कि ट्रेन के गंतव्य की ओर रवाना होने तक भी टिकट बुक किया जा सकता है। जैसे काउंटर पर खड़े होकर टिकट लिया जाता है। ठीक उसी तरह क्यूआर कोड को स्कैन कर टिकट लिया जा सकता है। ऑनलाइन साइट पर ट्रेन के चलने से करीब एक घंटा पहले तक ही टिकट को बुक करने की सुविधा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबाला डिविजन के दस रेलवे स्टेशनों पर किया जा रहा ट्रायल
क्यूआर कोड का अंबाला डिविजन के दस रेलवे स्टेशनों पर ट्रायल हो रहा है। इसमें सहारनपुर, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, चंडीगढ़, कालका, शिमला, सरहिंद, पटियाला, बठिंडा और धुरी स्टेशन शामिल हैं।


डिविजन के दस रेलवे स्टेशनों में क्यूआर कोड लगाए गए हैं। क्यूआर कोड टिकट व्यवस्था को आधुनिकता से जोड़ने की कड़ी है। ट्रायल सफलता की ओर है। इससे टिकट काउंटर की भीड़ को कम किया जा सकेगा।नवीन कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed