फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   New Dispute over Priyanka Gandhi house at shimla charabra.

भाजपा विधायक ने राजनाथ से की प्रियंका के बंगले की शिकायत

Sat, 18 Jun 2016 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 18 Jun 2016 11:27 AM IST
विज्ञापन
 New Dispute over Priyanka Gandhi house at shimla charabra.
प्रियंका गांधी वाड्रा के शिमला में निर्माणाधीन घर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के शिमला में निर्माणाधीन घर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है।

विज्ञापन


हिमाचल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और शिमला से विधायक सुरेश भारद्वाज ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर भवन निर्माण कार्य बंद करवाने की मांग उठाई है। तर्क दिया गया है कि शिमला के छराबड़ा में राष्ट्रपति निवास रिट्रीट है।
विज्ञापन


अगर सुरक्षा के मद्देनजर यहां किसी को भी भवन निर्माण की अनुमति नहीं है तो प्र्रियंका को कैसे दे दी गई। केंद्रीय गृह मंत्री को लिखे पत्र में सुरेश भारद्वाज ने कहा कि छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति के आधिकारिक ग्रीष्मकालीन आवास रिट्रीट में सुरक्षा कारणों से निर्माण कार्य की अनुमति देना सही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में लिखी गई हैं ये सारी बातें

 New Dispute over Priyanka Gandhi house at shimla charabra.
रिट्रीट क्षेत्र में प्रियंका के निर्माण कार्य को स्थगित करने की मांग की गई है।

रिट्रीट में राष्ट्रपति के अलावा कई वीवीआईपी आते हैं। ऐसे में इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य सुरक्षा की दृष्टि से सही नहीं है। प्रियंका वाड्रा को यहां भवन निर्माण की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इससे पहले नौसेना से सेवानिवृत्त अधिकारी देवेंद्र जीत सिंह ने रिट्रीट के पास छराबड़ा में 16 बिस्वा जमीन खरीदी थी। उन्होंने यहां पर भवन निर्माण के लिए आवेदन किए थे, लेकिन वीवीआईपी सुरक्षा का हवाला देते हुए उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी गई। इसे देखते हुए रिट्रीट क्षेत्र में प्रियंका के निर्माण कार्य को स्थगित किया जाना चाहिए।

राबर्ट वाड्रा पर प्रियंका को लपेटा
सुरेश भारद्वाज ने केंद्रीय गृह मंत्री को लिखे पत्र में प्रियंका के पति राबर्ट वाड्रा को भी लपेटा है। उन्होंने कहा कि राबर्ट वाड्रा भूमि खरीद मामले को लेकर पहले ही विवादों में हैं।

इसे देखते हुए रिट्रीट के पास निर्माण कार्य की अनुमति देना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर राष्ट्रपति निरंतर आते-जाते रहते हैं। इस कारण प्रियंका वाड्रा के भवन निर्माण को लेकर दी गई अनुमति को वापस लिया जाना चाहिए।

धारा 118 के तहत प्रियंका को दी है छूट

 New Dispute over Priyanka Gandhi house at shimla charabra.
प्रियंका वाड्रा ने छराबड़ा में 4000 वर्गमीटर जमीन खरीदी है। यहां भवन निर्माण पूरा हो चुका है। - फोटो : अमर उजाला

प्रियंका वाड्रा ने छराबड़ा में 4000 वर्गमीटर जमीन खरीदी है। यहां भवन निर्माण पूरा हो चुका है। अंदर का काम चल रहा है। उन्हें इस जमीन की खरीद के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने लैंड रिफार्म एक्ट के तहत धारा-118 में छूट दी है। बता दें कि इस अनुमति के बिना हिमाचल में कोईबाहरी व्यक्ति जमीन नहीं खरीद सकता।

प्रियंका गांधी वाड्रा को धारा-118 के तहत जमीन खरीदने की कुछ मंजूरी भाजपा सरकार के कार्यकाल में दी गई है और कुछ कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में। सुरेश भारद्वाज के पत्र के बारे में कुछ नहीं कह सकता।- कौल सिंह ठाकुर, राजस्व मंत्री, हिमाचल सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed