{"_id":"5d654f8f8ebc3e93ab3b620b","slug":"new-date-issued-for-canceled-police-recruitment-written-exam-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में इस दिन होगी निरस्त हुई पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में इस दिन होगी निरस्त हुई पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा
Wed, 28 Aug 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 28 Aug 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
फर्जी परीक्षार्थियों के पकड़े जाने पर 11 अगस्त को निरस्त की गई हिमाचल पुलिस में सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा अब आठ सितंबर को होगी। पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को एक बैठक में लिखित परीक्षा कराने की तिथि तय कर दी है और इसके लिए समय दोपहर 12 बजे से एक बजे के बीच का निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को परीक्षा केंद्र निर्धारित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हिमाचल में केंद्र सरकार की कंपनी लगाएगी परीक्षा केंद्रों पर जैमर
विज्ञापन
चूंकि पिछली बार की परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी और नकल के लिए हाईटेक उपकरण पकड़े जाने पर सरकार ने यह परीक्षा रद्द कर दी थी। इस मामले की जांच में अब तक 29 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि मुख्य सरगना अभी फरार है। अब नए सिरे से परीक्षा कराने की तैयारी शुरू हो गई है। हिमाचल पुलिस में कांस्टेबल के 1063 पदों के लिए सभी 13 पुलिस जिलों की भर्ती परीक्षा में करीब 39 हजार परीक्षार्थी लिखित परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
इस बार सभी परीक्षा केंद्रों में जैमर लगाए जाएंगे, ताकि हाईटेक उपकरणों से भी नकल न हो सके। साथ ही परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। यही नहीं, इस बार अभ्यर्थियों को नए एडमिट कार्ड ऑनलाइन नहीं, बल्कि परीक्षा के दिन केंद्र पर ही मिलेंगे। परीक्षार्थी को एक कलर फोटो और अपना आईडी प्रूफ लेकर आना होगा, जिसके आधार पर पुलिस विभाग एडमिट कार्ड देने के दौरान परीक्षार्थी का सत्यापन करेगा।