फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   New courses of adventure tourism will start soon in Sanjauli College, CM Sukhu announced

Shimla News: संजौली कॉलेज में शुरू जल्द होगा साहसिक पर्यटन के नए पाठयक्रम, सीएम सुक्खू ने की घोषणा

Sat, 25 Mar 2023 08:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Mar 2023 08:12 PM IST
सार

संजौली कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र पर कॉलेज में डिजिटल पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास रूम, एमए अर्थशास्त्र और एमए लोक प्रशासन की कक्षाएं शुरू होंगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को कॉलेज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में की।

विज्ञापन
New courses of adventure tourism will start soon in Sanjauli College, CM Sukhu announced
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने संजौली कॉलेज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शिरकत की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संजौली कॉलेज में साहसिक पर्यटन के नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। नए शैक्षणिक सत्र पर कॉलेज में डिजिटल पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास रूम, एमए अर्थशास्त्र और एमए लोक प्रशासन की कक्षाएं शुरू होंगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को कॉलेज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में की। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अब सभी लोग फाइव जी के दौर से गुजर रहे हैं। वैश्विक चुनौतियों के लिए युवाओं को तैयार करने के लिए सरकार शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव की दिशा में आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन


सुक्खू संजौली कॉलेज में ही पढ़े हैं। उन्होंने कॉलेज के 600 से अधिक विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया। उन्होंने संजौली कॉलेज में छात्रों के लिए उत्कृष्ट अधोसंरचना स्थापित करने के लिए पांच करोड़ रुपये देने की घोषणा की। कॉलेज के कॅरिअर काउंसलिंग सेंटर को और मजबूत करने, जीआईए रिमोट सेंसिंग पाठ्यक्रम शुरू करने का एलान भी किया। उन्होंने एससीए की मांग पर बीसीए कोर्स के पाठ्यक्रम को अपग्रेड करने की बात भी कही। समारोह में पेश की रंगारंग प्रस्तुतियों के लिए मुख्यमंत्री ने एक लाख की राशि भेंट की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए अध्यापकों की क्षमता निर्माण और विकास के लिए विदेशों में पुनश्चर्या भ्रमण कार्यक्रमों का आयोजन करवाएगी। युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए नए तकनीकी पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। समारोह में कॉलेज प्राचार्य डाॅ. सीबी मेहता ने मुख्यमंत्री का स्वागत। इस मौके पर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, कुलदीप राठौड़, हरीश जनारथा और अजय सोलंकी, प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, जिला परिषद अध्यक्ष चंद्रप्रभा नेगी, हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक अध्यक्ष देवेंद्र श्याम, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, सचिव शिक्षा अभिषेक जैन और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजौली कॉलेज में चार चुनाव लड़े और जीते : सुक्खू
 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने संजौली कॉलेज में 17 साल की उम्र प्रवेश पाया था। उन्होंने चार चुनाव लड़े और चारों जीते। उन्होंने बीमारी की हालत में एससीए अध्यक्ष के चुनाव का प्रचार करने की यादों को भी ताजा दिया। कहा कि इतिहास स्वयं को दोहराता है। यहीं से चुनाव लड़ने के बाद आज उन्हें प्रदेश की जनता का सेवा करने का मौका मिला है। हिमाचल को 10 वर्षों में देश का आदर्श एवं उन्नत राज्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, इसके लिए व्यवस्था परिवर्तन करना जरूरी है।
 

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर आज मैराथन करेगा सचिवालय स्टाफ

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के जन्मदिवस पर रविवार को सचिवालय स्टाफ मैराथन करेगा। सुबह नौ बजे सचिवालय परिसर से रिज मैदान तक दौड़ लगाकर स्वस्थ रहने का अधिकारी और कर्मचारी संदेश देंगे। शहर के सामाजिक संगठन रिज मैदान पर रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन भी करेंगे। गेयटी थियेटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। छोटा शिमला से पूर्व पार्षद और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान ने बताया कि सामाजिक संगठन सिस्को की ओर से रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मुख्यमंत्री बनने तक के सफर को दर्शाया जाएगा। समाज में व्याप्त विभिन्न बुराइयों के प्रति जागरूक करने का संदेश भी प्रस्तुतियों के माध्यम से दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर 59 किलोग्राम का केक भी तैयार करवाया गया है। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओकओवर में केक काटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed