फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   new Coronavirus positive cases in Solan district of himachal, figure crossed 300

सोलन जिले में 16 और कोरोना पॉजिटिव मामले, 300 के पार पहुंचा आंकड़ा

Sat, 18 Jul 2020 08:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़/सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़/सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Jul 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
new Coronavirus positive cases in Solan district of himachal, figure crossed 300
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सोलन जिले में शनिवार को एक साथ 16 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना मामलों का आंकड़ा 300 पार हो गया है। 12 मामले बीबीएन के संक्रमित पाए गए हैं, जबकि चार मामले कुनिहार के हैं। ईएसआई काठा की कोलकता से आई चिकित्सक भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिले में एक्टिव मामलों की संख्या अब 190 पहुंच गई है। दो लोगों के फॉलोअप सैंपलों की रिपोर्ट भी दोबारा से पॉजिटिव ही आई है। नए आए कोविड के मामलों में प्रक्रिया में चल रहे 15 सैंपलों की आई रिपोर्ट में 10 लोग पॉजिटिव आए हैं, जबकि 509 सैंपलों में से 190 की आई रिपोर्ट में छह संक्रमित पाए गए हैं। 84 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 319 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है।

विज्ञापन


16 मामलों में बाहर से आए होम क्वारंटीन किए गए चार यात्री संक्रमित पाए गए है। ये सभी कुनिहार में क्वारंटीन किए गए थे। सारा टेक्सटाइल का एक कामगार पॉजिटिव आया है। जबकि रैंडम सैंपलिंग में 57 साल का किशनपुरा निवासी व 24 साल का न्यू नालागढ़ निवासी युवक संक्रमित पाया गया है। एसएसएफ प्लास्टिक उद्योग से 37 साल का कामगार, जबकि नालागढ़ शहर के वार्ड-8 के संक्रमित के संपर्क में आने से दो लोग संक्रमित हुए हैं। बीबीएन के मानपुरा रूहानी केंद्र में संस्थागत क्वारंटीन किए गए पांच लोग पॉजिटिव आए हैं, जबकि कोलकाता से ईएसआई  अस्पताल काठा की डॉक्टर भी पॉजिटिव आई है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि 16 नए मामले कोरोना के आने से जिले में 308 मामले हो गए हैं, जिसमें से 190 एक्टिव केस हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed