फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   New Car Parking at shimla.

शिमलावासियों को नए साल से पहले मिलेगा नई पार्किंग का तोहफा

Mon, 07 Nov 2016 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 07 Nov 2016 10:40 AM IST
विज्ञापन
New Car Parking at shimla.

विंटर टूरिस्ट सीजन के दौरान शिमला पहुंचने वाले सैलानियों को पार्किंग की समस्या से परेशान नहीं होना पड़ेगा। लिफ्ट के पास बन रही बहुमंजिला कार पार्किंग का एक ब्लॉक दिसंबर माह में बन कर तैयार हो जाएगा। इस पांच मंजिला पार्किंग में 400 गाड़ियां पार्क हो सकेंगी।

विज्ञापन


लिफ्ट के पास बन रही नई बहुमंजिला कार पार्किंग के पहले ब्लॉक का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। ब्लॉक की चार मंजिलें बन कर तैयार हैं। इन मंजिलों की फ्लोरिंग और रेलिंग लगाने का काम पूरा कर दिया गया है। पार्किंग को सड़क से जोड़ने के लिए बनाया गया रैंप भी तैयार हो चुका है।
विज्ञापन

20 दिन में रैंप की शटरिंग खोल दी जाएगी। इसके बाद रैंप की फ्लोरिंग की जाएगी और रेलिंग लगेगी। अब तक इस मल्टीस्टोरी पार्किंग के निर्माण पर 35 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। काम पूरा होने में अभी 20 करोड़ रुपये और खर्च होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर में चालू कर दी जाएगी पार्किंग : सूद
दिसंबर माह में कार पार्किंग का एक ब्लॉक तैयार कर लिया जाएगा। पांच मंजिला ब्लॉक में करीब 400 गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी। इन दिनों पार्किंग का रैंप तैयार किया जा रहा है। - पीके सूद, कांट्रेक्टर, लिफ्ट कार पार्किंग


टूरिस्ट सीजन में जाम हो जाता है सर्कुलर रोड
टूरिस्ट सीजन के दौरान पार्किंग न मिलने के कारण सैलानी अपनी गाड़ियां सर्कुलर रोड के किनारे यहां वहां खड़ी कर देते हैं, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग जाता है। जाम के कारण न सिर्फ सैलानियों को बल्कि शहर के लोगों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। 400 गाड़ियाें की पार्किंग चालू हो जाने के बाद इस समस्या से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed