फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   new cancer hospital at shimla.

शिमला में खुलेगा एक हाईटेक अस्पताल

Sat, 25 Oct 2014 05:19 PM IST
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:19 PM IST
विज्ञापन
new cancer hospital at shimla.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार शिमला के आसपास जल्द ही नया कैंसर अस्पताल खोलने जा रही है। इस चर्चा चल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही इस योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नए स्थान में अस्पताल के लिए पर्याप्त स्थान, कमरे और खुले पार्क की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। शनिवार को कैंसर अस्पताल में निशुल्क कैंटीन सेवा का शुभारंभ करते हुए सीएम ने कहा कि वर्तमान कैंसर अस्पताल को छोटी इकाई के रूप में शुरू किया गया था।
विज्ञापन


जिसका आज काफी विस्तार हुआ है लेकिन, अब परिसर के चारों ओर पर्याप्त खाली स्थान उपलब्ध न होने के कारण सरकार नया कैंसर अस्पताल स्थापित करेगी। नए अस्पताल में नई मैमोग्राफी मशीन उपलब्ध करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चम्याणा में आईजीएमसी का दूसरा परिसर

new cancer hospital at shimla.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आईजीएमसी के दूसरे परिसर के लिए शिमला शहर के बाह्य क्षेत्र चम्याणा में लगभग 165 बीघा जमीन चिह्नित की गई है। उन्होंने कहा कि कमला नेहरू अस्पताल का अलग से मातृ शिशु अस्पताल होगा।

व्हील चेयर, स्ट्रेचर देने की मांग

‘ऑलमाईटी ब्लैसिंगज संस्था’ के अध्यक्ष सर्वजीत सिंह बॉबी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और कैंसर के रोगियों को व्हील चेयर तथा स्ट्रेचर उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से अस्पताल में रोगियों को लेकर आ रहे वाहनों के लिये पार्किंग तथा अस्पताल में अन्य सुविधाओं का विस्तार करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed