{"_id":"5f2459b58eb96e7d3175d950","slug":"new-cabinet-minister-sukhram-chaudhary-portfolio-multi-purpose-projects-and-power-minister-non-conventional-energy","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए मंत्री बने सुखराम चौधरी को मिला मनमाफिक विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए मंत्री बने सुखराम चौधरी को मिला मनमाफिक विभाग
Fri, 31 Jul 2020 11:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन/ पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन/ पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मंत्री पद की शपथ लेकर वापस गृह जिला सिरमौर पहुंचे सुखराम चौधरी को पहुंचते ही खुशखबरी मिल गई है। उन्हें उनका मन माफिक मंत्रालय मिल गया। गुरुवार को उन्होंने अमर उजाला से हुई बात में ऊर्जा मंत्रालय की इच्छा जताई थी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी उनको मन माफिक मंत्रालय दे दिया है। दरअसल, सुखराम चौधरी बिजली बोर्ड से जेई के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। लिहाजा, इस क्षेत्र की उन्हें जानकारी भी है और अनुभव भी।
विज्ञापन
वर्षों तक बिजली बोर्ड में सेवाएं देने वाले सुखराम चौधरी के बिजली के क्षेत्र में प्रदेश को उन्नति पर ले जाने में कारगर साबित होंगे। बिजली बोर्ड को और सुदृढ़ करने की दिशा में वह कार्य कर सकते हैं। साथ ही सिरमौर के दुर्गम इलाकों में होने वाली बिजली की समस्या से भी निजात दिलाने की उनसे लोगों को उम्मीदें हैं। अधूरी बिजली परियोजनाओं को पूरा करने और नए प्रोजेक्ट को लेकर भी संभावनाएं तलाशीं जा सकती है।
विज्ञापन
सिरमौर के महत्वाकांक्षी रेणुका बांध का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने को भी वह केंद्र सरकार से मामला उठाएंगे। अमर उजाला से बात में सुखराम चौधरी ने बताया कि उनकी प्राथमिकता प्रदेश में अधूरी चल रही बिजली परियोजनाओं के कार्यों में तेज लाने की है, ताकि राज्य के बिजली उत्पादन को बढ़ाया जा सके। उन्होंने ट्रांसमिशन लाइनों को अपग्रेड करने के लिए प्रयास करने की बात कही है।
विज्ञापन