शिमला से अब इन शहरों के लिए लगेगा ये बस किराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में जनता के विरोध के वाबजूद बढ़ा हुआ बस किराया लागू हो गया है। शिमला शहर में चलने वाली प्राइवेट बसों में जैसे ही कंडक्टरों न्यूनतम किराया 6 रुपये मांगने लगे लोगों ने जयराम सरकार को कोसना शुरू कर दिया।
सरकार ने शनिवार सुबह न्यूनतम बस किराया दोगना करने की अधिसूचना जारी कर दी। करीब साढ़े ग्यारह बजे प्राइवेट बस ऑपरेटरों के हाथ अधिसूचना की कॉपी लगी, तुरंत ऑपरेटरों ने इसकी फोटो स्टेट कापियां अपने कंडक्टरों को थमाई और बढ़े किरायों की वसूली शुरू कर दी।
शिमला से अब हिमाचल के विभिन्न शहरों सहित पड़ोसी राज्यों के लिए ये लगभग किराया रहेगा। यात्रियों का कहना था कि सरकार ने लोगों पर बोझ तो डाल दिया, लेकिन इसका खामियाजा जरूरत भुगतना पड़ेगा। अब आए लोगों के अच्छे दिन।
किस शहर के लिए कितना किराया
चंडीगढ़ 174 201
दिल्ली 413 440
कुल्लू 335 381
चंबा 670 800
मंडी 218 262
नाहन 202 244
बिलासपुर 133 140
धर्मशाला 356 426
रामपुर 205 246
रिकांगपिओ 354 426
हमीरपुर 223 277
ऊना 255 350
सोलन 67 81
वोल्वो बसों का किराया
चंडीगढ़ 360 416
दिल्ली 907 963
चंबा से किराया
स्टेशन पुराना किराया नया किराया
चंडीगढ़ 1000 1200
दिल्ली 1540 1900
शिमला 670 800
शिमला शहर में यह होंगी किराये की नई दरें
रूट पुराना नया
ओल्ड बस स्टैंड से छोटा शिमला 6 7
ओल्ड बस स्टैंड से संजौली 12 14
ओल्ड बस स्टैंड से ढली 13 16
ओल्ड बस स्टैंड से लक्कड़ बाजार 3 6
ओल्ड बस स्टैंड से आईजीएमसी 6 7
ओल्ड बस स्टैंड से संजौली 9 10
ओल्ड बस स्टैंड से ढली 13 16
इन स्टेशनों का किराया भी जानिए
ओल्ड बस स्टैंड से न्यू शिमला 10 12
ओल्ड बस स्टैंड से विकास नगर 10 12
ओल्ड बस स्टैंड से मैहली 15 17
-------
ओल्ड बस स्टैंड से आईएसबीटी 7 9
ओल्ड बस स्टैंड से लालपानी 10 12
ओल्ड बस स्टैंड से टूटु 10 12
ओल्ड बस स्टैंड से चक्कर 7 9
ओल्ड बस स्टैंड से जिला कचहरी 9 10
-------
इन रूटों पर अब 3 की जगह 6 रुपये किराया
ओल्ड बस स्टैंड से समरहिल 9 10
(एचआरटीसी बसों में 16 रुपये से अधिक किराये पर 2 रुपये प्रति टिकट एलआईसी भी कटेगा) ओल्ड बस स्टैंड से लिफ्ट, हाईकोर्ट, बैम्लोई, टिंबर हाउस, हिमलैंड, टालैंड, खलीनी, ताराहाल, लक्कड़ बाजार, ऑकलैंड टनल रेलवे स्टेशन, 103 टनल, एमएलए क्रासिंग, टूटीकंडी क्रासिंग