Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Neurology ward started in Chamiyana, 4 patients admitted on the first day

Shimla News: चमियाना में न्यूरोलॉजी वार्ड शुरू, पहले दिन 4 मरीज भर्ती

Mon, 10 Mar 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Neurology ward started in Chamiyana, 4 patients admitted on the first day
आईजीएमसी में घटेगी अब मरीजों की भीड़
विज्ञापन

एक बिस्तर पर दो-दो मरीजों को दाखिल करने का झंझट खत्म

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाना में सोमवार को न्यूरोलॉजी वार्ड शुरू हो गया है। मरीजों और उनके तीमारदारों ने कहा कि आईजीएमसी में एक बिस्तर पर दो-दो मरीज दाखिल रहते थे उस झंझट से मरीजों को छुटकारा मिला है। पहले दिन अस्पताल के वार्डों में उपचार के लिए आए मरीजों ने इस व्यवस्था को खूब सराहा।
शाम चार बजे तक चमियाना में चार मरीजों को दाखिल किया गया है। डॉक्टरों और नर्सों की टीम ने भी दाखिल मरीजों की देखभाल करनी शुरू कर दी है। अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी चमियाना में सोमवार को भारी संख्या में मरीज उपचार करवाने के लिए आए थे। न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी की ओपीडी में सुबह के वक्त भारी भीड़ रही। अधिकांश मरीजों को उपचार देकर घर भेजा गया लेकिन दोपहर बाद साढ़े बारह बजे के करीब न्यूरोलॉजी विभाग के डॉ. सुधीर शर्मा ने दाड़लाघाट से आए 77 वर्षीय रोगी जोकि याददाश्त की समस्या से जूझ रहे हैं, को प्रारंभिक जांच के बाद अस्पताल में दाखिल कर लिया। मरीज के साथ आए तीमारदार अशोक कुमार ने बताया कि अब एक छत के नीचे दोनों सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी में उपचार को लेकर जो धक्के खाने पड़ते हैं, उनसे भी उन्हें छुटकारा मिल गया है। चमियाना में एक-एक बेड पर एक मरीज है। वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधीर शर्मा ने कहा कि चार मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया है। डॉक्टरों और नर्सों की टीम इनकी देखभाल के कार्यों को पूरा कर रही हैं।
विज्ञापन


हवन करने के बाद शुरू किया वार्ड
शिमला। चमियाना अस्पताल में वार्डों को शुरू करने से पहले अस्पताल प्रबंधन ने सुबह दस से ग्यारह बजे के करीब हवन करवाया। इस हवन के पूरा होने के बाद वार्ड में दाखिल होने की प्रक्रिया पूरी की गई। मरीजों के वार्ड में दाखिल होने के बाद नर्सों की टीम वार्डों में दी जाने वाली व्यवस्था का काम करती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article