फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   neta pratipaksh himachal mukesh agnihotri and congress mla ram lal thakur election campaign

रामलाल ठाकुर बोले- कांग्रेस के समय 183 रुपये में मिलता था सिलिंडर

Wed, 20 Oct 2021 05:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 20 Oct 2021 05:57 PM IST
सार

विधायक रामलाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में मंडी संसदीय क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम जयराम की प्रतिष्ठा दाव पर है। 

विज्ञापन
neta pratipaksh himachal mukesh agnihotri and congress mla ram lal thakur election campaign
कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री नयनादेवी जी के विधायक रामलाल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय घरेलू गैस सिलिंडर 183 रुपये में मिलता था। अब वही सिलिंडर एक हजार रुपये से ज्यादा में मिल रहा है। पेट्रोल-डीजल, प्याज, टमाटर समेत कई सब्जियों के दाम दो से तीन गुना बढ़ गए हैं। कहा कि महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से मुंह मोड़कर सीएम और मंत्री अनापशनाप बयानबाजी कर रहे हैं। हाल में सीएम ने गैर जिम्मेदाराना बयान दिया था कि महंगाई कांग्रेस के समय से है।

विज्ञापन


कहा कि मनमोहन सिंह के कार्यकाल में गैस सिलिंडर 182-183 रुपये में मिलता था। कांग्रेस के समय लोगों को गैस सिलिंडर पर सब्सिडी मिलती थी, लेकिन अब वह सरकार के खाते में जा रही है। कहा कि अब देश और प्रदेश की जनता भाजपा का असली चेहरा पहचान चुकी है। रामलाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में मंडी संसदीय क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम जयराम की प्रतिष्ठा दाव पर है। 

विज्ञापन

प्रदेश के देवी-देवता भी क्षमा नहीं करेंगे भाजपा को: मुकेश

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि देव भूमि हिमाचल में भाजपा को देवी-देवता भी क्षमा नहीं करेंगे। पहले मंदिरों के किवाड़ बंद कर दिए, हवन पर रोक लगा दी। अब नजराना बंद कर दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर तंज कसा, हेलीकॉप्टर में जितना उड़ना चाहते हैं, उड़ लें। अब कुछ समय ही बाकी है। सड़कों की हालत देख मुख्यमंत्री को मंडी की जनता से वोट मांगने का कोई हक नहीं है। चहेतों को टेंडर देने के लिए नियम ताक पर रखे जा रहे हैं।

जलशक्ति विभाग ने मंडी में करोड़ों के एक टेंडर की चार बार शर्तें बदली। सरकार का चार साल का कार्यकाल पूरा होने को है। जनता को बताने के लिए चार ठोस उपलब्धियां भी नहीं हैं। विकास की बात करने के बजाय मुख्यमंत्री अब क्षेत्रवाद की बात कर रहे हैं। बुधवार को मंडी में पत्रकारों से बातचीत में मुकेश ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश की जनता पर 85000 करोड़ का कर्ज छोड़ जाएगी। सबसे अधिक कर्ज लेने का रिकॉर्ड मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नाम होगा।

हवाई अड्डे के नाम पर लोगों को सब्जबाग दिखाए गए। चार साल में ट्रिपल इंजन की सरकार भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू नहीं कर पाई। नगर निगम चुनाव में क्षेत्रवाद के आधार पर वोट मांगे। फोरलेन प्रभावितों को झूठे आश्वासन देकर ठगा, फैक्टर दो लागू नहीं किया। केंद्र से प्रदेश को कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं मिला। अन्य राज्यों के लोगों को प्रदेश में रोजगार देने के पीछे किसका दबाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed