फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   NEET UG 2022 Result Aditya Raj sharma himachal pradesh state topper

NEET UG Result 2022 : शिमला के आदित्य हिमाचल के टॉपर, नेशनल मेरिट में पाया 409वां रैंक

Thu, 08 Sep 2022 04:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 08 Sep 2022 04:54 PM IST
सार

पिछले दो वर्षों से आदित्य राज शिमला के एस्पायर संस्थान से कोचिंग ले रहे थे। संस्थान के निदेशक योगेंद्र मीणा ने आदित्य की इस उपलब्धि पर खुशी जताई और उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन
NEET UG 2022 Result Aditya Raj sharma himachal pradesh state topper
माता-पिता के साथ आदित्य राज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी परीक्षा का बुधवार देर रात 11:00 बजे परिणाम घोषित किया। इसमें राजधानी शिमला के आदित्य राज शर्मा ने 687 अंक अर्जित कर हिमाचल प्रदेश में टॉप किया है। आदित्य ने 99.97 परसेंटाइल के साथ इस परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर 409वां रैंक पाया है। आदित्य नीट यूजी मे टॉप करने के बाद न्यूरो सर्जन बनना चाहते हैं। उनका सपना है कि वह देश के नामी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पाए।

विज्ञापन


आदित्य राज के पिता तिलक राज शर्मा और माता बनिता शर्मा ने बेटे की इस उपलब्धि को उसकी दिन-रात की कड़ी मेहनत का फल करार दिया। उन्होंने कहा कि बेटे ने उनका सिर गर्व से ऊंचा किया है। पिछले दो वर्षों से आदित्य राज शिमला के एस्पायर संस्थान से कोचिंग ले रहे थे। संस्थान के निदेशक योगेंद्र मीणा ने आदित्य की इस उपलब्धि पर खुशी जताई और उन्हें बधाई दी है। आदित्य मूलतया हमीरपुर के भोरंज के लझियाणी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


आदित्य ने 12वीं की बोर्ड की परीक्षा में 96.25 फीसदी के साथ उत्तीर्ण की है। परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई, 2022 को हुआ था और यह परीक्षा देश भर के 3750 केंद्रों पर हुई थी। इस परीक्षा के लिए 18.72 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन 16 लाख से अधिक उम्मीदवार ही इसमें शामिल हुए थे। वही, हिमाचल प्रदेश में विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 9773 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed