फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   neet exam 2022 apply online till 7 May 2022 exam held on 17 July 2022

हमीरपुर: नीट के लिए सात मई तक करें आवेदन, 17 जुलाई को होगी परीक्षा

Thu, 07 Apr 2022 06:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 07 Apr 2022 06:24 PM IST
सार

देश के 543 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। देश के बाहर 14 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सामान्य वर्ग के लिए 1600 रुपये और सामान्य ईडब्ल्यूएस, ओबीसी के लिए 1500 रुपये फीस रखी गई हे।

विज्ञापन
neet exam 2022 apply online till 7 May 2022 exam held on 17 July 2022
NEET 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन की अंतिम तारीख सात मई है। नीट की परीक्षा 17 जुलाई को होगी। तीन घंटे 20 मिनट में अभ्यर्थी का अपना पेपर करना होगा। नीट की परीक्षा 13 भाषाओं में होगी। आवेदन करते समय अभ्यर्थी किसी भी भाषा का चयन कर सकते हैं। देश के 543 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। देश के बाहर 14 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सामान्य वर्ग के लिए 1600 रुपये और सामान्य ईडब्ल्यूएस, ओबीसी के लिए 1500 रुपये फीस रखी गई हे। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए फीस 900 रुपये है। 

विज्ञापन


फीस ऑनलाइन माध्यम से डेबिट, क्रेडिट कार्ड और नेटबैंकिंग के माध्यम से देनी होगी। आवेदन करते समय अभ्यर्थी के पास पासपोर्ट फोटो, पोस्ट कार्ड फोटो, दोनों हाथों की अंगुलियों और अंगुठे के निशान व हस्ताक्षर का होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन, चंबा, कांगड़ा और सिरमौर शामिल हैं। 
विज्ञापन


अभ्यर्थी नीट का आवेदन करते समय इनमें से किसी भी परीक्षा केंद्र का चयन कर सकते हैं। हिमाचल से बाहर किसी भी शहर में अभ्यर्थी परीक्षा देना चाहते हैं तो उसका चयन कर सकते हैं। आवेदन करते समय आवेदनकर्ता के पास अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल का होना जरूरी है। अगर ऑनलाइन फार्म में कोई त्रुटि पाई जाती है तो उसे ई-मेल के माध्यम से अवगत करवाया जाएगा। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नीट के फार्म की विस्तृत जानकारी नीट की वेबसाइट से ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed