फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Neelkanth Mahadev Lake Freeze as Cold Waves in Himachal Pradesh

हिमाचल में ठंड से कांपे पहाड़, जमने लगीं झीलें, पारा शून्य से 12 डिग्री नीचे

Fri, 23 Nov 2018 10:04 AM IST
दिनेश जस्पा, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Updated Fri, 23 Nov 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
Neelkanth Mahadev Lake Freeze as Cold Waves in Himachal Pradesh

हिमाचल के पर्वतीय क्षेत्रों में समय से पहले बर्फबारी के चलते नवंबर में ही पहाड़ ठंड से कांपने लगे हैं। मौसम के बदले मिजाज से कई क्षेत्रों में पारा शून्य से बारह डिग्री तक नीचे चला गया है। इससे लाहौल-स्पीति, चंबा और किन्नौर के ऊपरी इलाकों में झीलें और झरने जमने शुरू हो गए हैं। जनजातीय क्षेत्रों में करीब दो दर्जन प्राकृतिक झीलों पर बर्फ की मोटी परत जम गई है।

विज्ञापन


बारह से 17 हजार फीट की ऊंचाई पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लाहौल-स्पीति की चंद्रताल, दीपकताल और नीलकंठ के अतिरिक्त चंबा के पहाड़ों पर मणिमहेश झील, लम डल, क्वारसी डल, क्यूंर डल, गरूड़ासन महादेव डल और खुंडी माता डल जैसी झीलें जम गई हैं।
विज्ञापन


हिमाचल के पहाड़ों में इस बार 22 सितंबर से ही बर्फबारी का दौर जारी है। इस कारण समय से पहले ही झीलें जमने लगी हैं। रोहतांग मार्ग पर राहनीनाला, राहलाफाल और इसके आसपास समेत लाहौल की पहाड़ियों पर बहने वाले झरने भी जम गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Neelkanth Mahadev Lake Freeze as Cold Waves in Himachal Pradesh

रोहतांग से सटे लाहौल घाटी के प्रदेश द्वार कोकसर गांव में पारा माइनस सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एसडीएम केलांग अमर नेगी और एसडीएम उदयपुर सुभाष गौतम ने बताया कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। कई झीलें जम गई हैं।

विश्वविख्यात कांगला ग्लेशियर, कुगती पास, नीलकंठ सहित कई जोतों पर तीन-चार फीट से अधिक बर्फबारी सितंबर में हो चुकी है। एसडीएम अमर नेगी ने कहा कि ठंड व बर्फबारी के चलते जिले के सभी ट्रैक रूटों पर आवाजाही बंद है। हालांकि, इससे पहले अमूमन 15 नवंबर तक देश-विदेश के ट्रैकर कदमताल करते रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed