{"_id":"5b45bd5b4f1c1bb6248b594c","slug":"ndrf-will-search-shruti-in-choordhar-sirmour-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्च ऑपरेशन में नहीं मिली कामयाबी, अब एनडीआरएफ करेगी श्रुति की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्च ऑपरेशन में नहीं मिली कामयाबी, अब एनडीआरएफ करेगी श्रुति की तलाश
संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समुद्रतल से 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित चूड़धार चोटी के समीप तीसरी नामक स्थान से 2 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई श्रुति की तलाश के लिए अब राज्य सरकार एनडीआरएफ की सहायता लेगी। इसके लिए जिला पुलिस ने डीजीपी से पत्राचार किया है। हालांकि, एनडीआरएफ की टीम कब आएगी, अभी तक यह तय नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
उधर, श्रुति की तलाश में नौवें दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी रहा। करीब 50 पुलिस कर्मचारी चूड़धार के जंगलों में मासूम की तलाश में जुटे हुए हैं। अभी तक किसी भी तरह की कामयाबी नहीं मिल पाई है। पुलिस इस मामले को सभी एंगल से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन
जंगल में जानवरों के हमले के साथ ही आपराधिक नजरिए से भी इसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल में मृत चूहों व पशुओं के अवशेष मिले हैं। बच्ची का एक भी सुराग नहीं मिला। एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि सर्च अभियान जारी है।
विज्ञापन
मोबाइल डंप डाटा का भी सहारा लिया जा रहा है। 50 से अधिक कर्मचारी चूड़धार के जंगलों में ग्रामीणों के साथ तलाशी अभियान जारी रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बच्ची की तलाश के लिए एनडीआरएफ को बुलाया जा रहा है।
इसके लिए पत्राचार किया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने पहले ही बच्ची के लापता होने पर भादंसं की धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की हर पहलू से छानबीन की जा रही है।