फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NDA Entrance Exam result: Aditya singh rana of Bathri una himachal scored first position in country

हिमाचल: एनडीए परीक्षा में बाथड़ी के आदित्य देशभर में प्रथम, लगातार चौथी पीढ़ी सेना में करेगी सेवा

Thu, 08 Jul 2021 10:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, टाहलीवाल (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, टाहलीवाल (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 Jul 2021 10:41 PM IST
सार

आदित्य के परिवार से लगातार चौथी पीढ़ी सेना में सेवा करेगी। उनके पिता कर्नल रविपाल सिंह राणा इस समय सेना में सेवाएं दे रहे हैं। दादा वेद प्रकाश राणा भी सेना में रहे हैं और 1971 के युद्ध में भाग ले चुके हैं। 

विज्ञापन
NDA Entrance Exam result: Aditya singh rana of Bathri una himachal scored first position in country
बाथड़ी गांव के आदित्य सिंह राणा । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) की प्रवेश परीक्षा में हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के बाथड़ी गांव के आदित्य सिंह राणा ने देश में पहला स्थान अर्जित कर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया। यूपीएससी की ओर से नतीजे घोषित किए गए। आदित्य ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद एसएसबी साक्षात्कार उत्तीर्ण करने वाले 486 विद्यार्थियों में बाजी मारते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। आदित्य के परिवार से लगातार चौथी पीढ़ी सेना में सेवा करेगी।

विज्ञापन


उनके पिता कर्नल रविपाल सिंह राणा इस समय सेना में सेवाएं दे रहे हैं। दादा वेद प्रकाश राणा भी सेना में रहे हैं और 1971 के युद्ध में भाग ले चुके हैं। उसके परदादा ब्रिटिश इंडियन आर्मी में थे और द्वितीय विश्वयुद्ध में भाग ले चुके हैं। आदित्य के नाना कर्नल अजमेर सिंह कंवर भी 35 साल भारतीय सेना में रहे हैं। आदित्य ने 2016 में राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) देहरादून में प्रवेश किया था। वहां से जमा दो की कक्षा उत्तीर्ण करने के साथ एनडीए के लिए तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया। वह आरआईएमसी का बेहतरीन छात्र रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed