फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   nayak Amit Kumar of Jogindernagar Mandi martyred during patrol, married nine months ago

हिमाचल: जोगिंद्रनगर के सैनिक अमित कुमार अरुणाचल प्रदेश में शहीद, नौ माह पहले हुई थी शादी

Mon, 25 Oct 2021 07:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 25 Oct 2021 07:04 PM IST
सार

नायक अमित कुमार को सेना ने युद्ध में हताहत का दर्जा दिया है और 26 अक्तूबर को राजकीय सम्मान के साथ शहादत पाने वाले सैनिक का पैतृक गांव में अंतिम संस्कार होगा। हवाई मार्ग से दिल्ली तक शहीद की पार्थिव देह पहुंचेगी और उसके बाद सेना के एक विशेष वाहन में मंगलवार को जोगिंद्रनगर में 11 बजे पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन
nayak Amit Kumar of Jogindernagar Mandi martyred during patrol, married nine months ago
शहीद अमित कुमार पत्नी के साथ(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश में 13 डोगरा रेजीमेंट में तैनात हिमाचल प्रदेश के जोगिंद्रनगर के भटवाड़ा गांव के नायक अमित कुमार की पेट्रोलिंग के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई है। सैनिकों को ले जा रहा वाहन खाई में गिर गया, जिसमें नौ सैनिक घायल हो गए। नायक अमित कुमार को सेना ने युद्ध में हताहत का दर्जा दिया है और 26 अक्तूबर को राजकीय सम्मान के साथ शहादत पाने वाले सैनिक का पैतृक गांव में अंतिम संस्कार होगा। हवाई मार्ग से दिल्ली तक शहीद की पार्थिव देह पहुंचेगी और उसके बाद सेना के एक विशेष वाहन में मंगलवार को जोगिंद्रनगर में 11 बजे पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन


इस दौरान स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देंगे। सैन्य सम्मान भी नायक अमित कुमार को मिलेगा। जोगिंद्रनगर के एसडीएम डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने सैनिक की शहादत की पुष्टि करते हुए कहा कि सैनिक के राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी सैनिक के परिजनों को दी जा रही है। एसडीएम ने वीर सैनिक की शहादत पर परिजनों को सांत्वना देते हुए प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता दिलाने का एलान किया है। यह हादसा 23 अक्तूबर का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


करवाचौथ पर पति की दीर्घायु की करनी थी कामना, नौ माह में ही उजड़ गया सुहाग
बदेहड़ पंचायत के भटवाड़ा गांव से संबंध रखने वाले नायक अमित कुमार की नौ माह पहले ही शादी हुई थी और इस करवाचौथ में पत्नी ने अपने पति की दीर्घायु की कामना के लिए व्रत रखने की भी तैयारी थी। इसी दौरान पति की शहादत की खबर मिलने से पूरा परिवार स्तब्ध है। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं बहन भी भाई की आकस्मिक मौत पर बेसुध है। माता पिता के बुढ़ापे का सहारा छिन जाने से हर आंख नम है। बदेहड़ पंचायत के प्रधान धनी राम ने बताया कि बेटे की शहादत पर समूचे उपमंडल में शौक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed