{"_id":"59a162a74f1c1b606f8b4720","slug":"navy-recruitment-rally-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेवी में भर्ती के लिए 3600 युवा दिखाएंगे दम, ऐसे होगा चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेवी में भर्ती के लिए 3600 युवा दिखाएंगे दम, ऐसे होगा चयन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sat, 26 Aug 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊना के इंदिरा गांधी खेल परिसर में 5 से 8 सितंबर तक नेवी भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें नेवी की ओर से पहले से ही भर्ती विज्ञापन के तहत पात्र उम्मीदवारों का लिखित, शारीरिक तथा मेडिकल परीक्षण के आधार पर चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
भर्ती रैली में चार दिन में प्रदेशभर से 3600 उम्मीदवारों के भाग लेने की संभावना है। प्रत्येक दिन प्रति सत्र 300 के हिसाब से 900 उम्मीदवारों का परीक्षण किया जाएगा। उपायुक्त के सहायक आयुक्त संजीव कुमार ने शनिवार को भर्ती के प्रबंधों को लेकर विभिन्न विभागों के साथ हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नेवी के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर जिला प्रशासन की ओर से भर्ती को सफल बनाने तथा बेहतर प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए बैठक की गई। इसमें पुलिस, आईपीएच, स्वास्थ्य, बिजली बोर्ड, लोक निर्माण और खेल विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
विज्ञापन
उन्होंने भर्ती के दौरान साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए नगर परिषद ऊना, पेयजल की समुचित आपूर्ति के लिए आईपीएच तथा निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए बिजली बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही भर्ती के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तथा स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
बैठक में उपनिदेशक सैनिक कल्याण मेजर रघवीर सिंह, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी एमपी भराड़िया, सहायक अभियंता यशविंद्र सिंह, ट्रैफिक मैनेजर एचआरटीसी दर्शन सिंह, कनिष्ठ अभियंता शशी पाल चौधरी, राजेंद्र कुमार, दीपक भारद्वाज सहित बी सिंह, परमानंद, अश्वनी कुमार उपस्थित रहे।