फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Navratri festival in shimla temple

राजधानी के मंदिरों में रामनवमी की धूम

Tue, 08 Apr 2014 05:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 08 Apr 2014 05:43 PM IST
विज्ञापन
Navratri festival in shimla temple
राजधानी शिमला के मंदिरों में मंगलवार को रामनवमी की धूम रही। शहर में कहीं भंडारे का आयोजन किया गया तो कुछेक मंदिरों में हवन यज्ञ और शांति पाठ किया गया।
विज्ञापन


सुबह से देर शाम तक पूजा अर्चना के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रही। रामबाजार में सूद सभा द्वारा राम नवमी उत्सव के उपलक्ष्य पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


भंडारे से पहले मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ किया गया जिसमें विश्व शांति की कामना की गई। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सेवकों ने एकता का मिसाल कायम करते हुए भक्तों को प्रसाद बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही, जाखू मंदिर में भी रामनवमी की धूम रही। यहां सुबह के समय रामचरित मानस पाठ एवं हवन की पूर्णाहुति डाली गई।

तारादेवी मंदिर में उमड़ा सैलाब

वहीं, तारादेवी मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ रही। यहां सुबह से ही भक्तों की लंबी लाइनें लगी रही। इसके अलावा कालीबाड़ी, कामना देवी और ढींगू मंदिर में भी भक्तों ने माथा टेका और भंडारे का मजा लिया।


वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग -22 पर छराबड़ा में स्थित बाल दुर्गा मंदिर में बुधवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रोशन गौतम ने बताया कि नवरात्र के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा पाठ, हवन और यज्ञ आयोजित किया गया था।

मंदिर में मंगलवार को रामनवमी के अवसर पर कंजक पूजन भी आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed