फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Navratri festival in shimla temple

शिमला के मंदिरों में गूंजे मां के जयकारे, उमड़ आए श्रद्घालु

Mon, 31 Mar 2014 12:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 31 Mar 2014 12:14 PM IST
विज्ञापन
Navratri festival in shimla temple

राजधानी शिमला समेत प्रदेश के सभी मंदिरों में आज भक्तों की भारी भीड़ उमड़ आई है। पहले नवरात्र के शुभ अवसर पर सुबह से लोग मंदिर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


ज्वालाजी, चिंतपूर्णी, मनसा देवी, हिंडिंबा माता मंदिर समेत सभी प्रमुख शक्तिपीठों पर सुबह से ही श्रद्घालु मां के दर्शन के लिए उमड़ने लगे हैं।

शिमला के कालीबाड़ी मंदिर, ढींगू माता मंदिर, तारादेवी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई है। यहां के प्राचीन कालीबाड़ी मंदिर में नवरात्रों के उपलक्ष्य पर सुबह 6 बजे मंदिर के कपाट खोले गए।
विज्ञापन


मंदिर में पहले पूजा पाठ हुआ फिर चंडी पाठ किया गया। रात आठ बजे भी यहां पूजा की जाएगी। तारादेवी मंदिर में भी सुबह आठ बजे से ही लोग माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उपनगर संजौली स्थित ढिंगू माता मंदिर में नवरात्रों के दौरान सुबह 5 बजे कपाट खोले जाएंगे। यहां रात 9 बजे तक श्रद्धालु पूजा अर्चना कर सकेंगे। मंदिर में सुबह 5:30 और शाम 7 बजे पूजा होगी।

मंदिर जाने के लिए मिलेगी बस सुविधा

नवरात्रों पर तारादेवी मंदिर के लिए एचआरटीसी की अतिरिक्त बसें चलेंगी। बसों में यात्रियों की अधिक संख्या के मद्देनजर नियमित शेड्यूल के अलावा तारादेवी मंदिर के लिए अतिरिक्त बसें रवाना की जाएंगी।

वहीं, नवरात्रों के चलते फलों के दामों में उछाल आया है। पिछले हफ्ते के मुकाबले इस सप्ताह फलों के दाम 10 से 20 रुपये बढ़े गए हैं।

पिछले हफ्ते शहर में केले का दाम प्रति दर्जन 50 से 60 रुपये था जो कि इस हफ्ते बढ़ कर 60 से 70 रुपये हो गया है। अन्य फलों के दामों में भी इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed