फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Navrater strat from 26 september

शारदीय नवरात्र के लिए सजने लगे मां के दरबार

Sun, 25 Sep 2022 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Navrater strat from 26 september
तारादेवी मंदिर के सुबह 5 बजे खुलेंगे कपाट
विज्ञापन

कलश स्थापना सुबह 6:11 से 7:30 बजे होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शारदीय नवरात्र को लेकर मां के दरबार सजने लग गए हैं। शहर के प्रसिद्ध तारादेवी मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शनों के लिए सुबह 5 बजे खोले जाएंगे वहीं 6 बजे विशेष आरती होगी। इसके अलावा शाम साढ़े 7 बजे आरती होगी। दर्शनों के बाद भक्तों को सुबह नौ से शाम नौ बजे तक भंडारा परोसा जाएगा। मंदिर के ट्रस्टी दीपेंद्र रोहाल ने यह जानकारी दी। नवरात्र 26 सितंबर से शुरू होंगे।
मां कालीबाड़ी मंदिर में सुबह 6 से लेकर शाम 10 बजे तक भक्त दर्शन कर सकेंगे। कालीबाड़ी मंदिर के पुजारी अमलान गोस्वामी ने यह जानकारी दी। बताया कि मंदिर में सुबह 6 बजे आरती होगी। इसके बाद दोपहर साढ़े बारह बजे मां को भोग लगाया जाएगा जबकि शाम की आरती 6:35 बजे होगी।
विज्ञापन

राधा कृष्ण गंज मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि 26 सितंबर को कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त प्रात: 6:11 से 7:30 और दूसरा शुभ मुहूर्त 9:13 से 10:42 तथा अभिजीत मुहूर्त 11:48 से 12:36 बजे होगा। महाष्टमी का व्रत और पूजन तीन अक्तूबर को होगा। इस साल मां दुर्गा हाथी की सवारी पर पृथ्वी लोक आएंगी। विजयदशमी को बुधवार के दिन नौका की सवारी से मां वापस जाएंगी। माता की नौका की सवारी को बहुत शुभ माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें अनुष्ठान
मेष : भवानी को लाल फूल चढ़ाएं
वृषभ : सरस्वती की आराधना करें और सफेद वस्त्र पहनें
मिथुन : भुवनेश्वरी देवी की आराधना करें, हरे वस्त्र पहनें
कर्क : भैरवी को चावल और दही चढ़ाएं
सिंह : जया स्वरूप की आराधना करें और पुष्प आदि से पूजन करें
कन्या : चंद्रघंटा स्वरूप की आराधना करें
तुला : लक्ष्मी जी की आराधना करें और सफेद वस्त्र धारण करें
वृश्चिक : देवी कालरात्रि की आराधना करें और लाल वस्त्र पहनें
धनु : देवी के मातंगी स्वरूप की आराधना करें और पीले वस्त्र पहनें
मकर : शारदा देवी की आराधना करें और नीले फूलों से पूजा करें
कुंभ : कालिकाजी की आराधना नीले रंग के आसन पर बैठ करें
मीन : देवी गौरी की आराधना करें और पीले वस्त्र धारण करें।
तारादेवी में अष्टमी पर होगा दंगल
तारादेवी मंदिर में अष्टमी पर दंगल प्रतियोगिता होगी। इसमें हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत अन्य राज्यों के पहलवान आएंगे। भाजपा के जिला अध्यक्ष रवि मेहता मुख्यातिथि होंगे। तारादेवी मंदिर के ट्रस्टी दीपेंद्र रोहाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दंगल प्रतियोगिता में विजेता पहलवान को 60 हजार रुपये और उपविजेता को 40 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed