{"_id":"6a96cdd6c77088f0ef0a6ecb","slug":"navbahar-school-emerges-as-champion-in-kasumpti-block-sports-competition-shimla-news-c-19-sml1002-779528-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कसुम्पटी खंड की खेलकूद स्पर्धा में नवबहार स्कूल बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कसुम्पटी खंड की खेलकूद स्पर्धा में नवबहार स्कूल बना चैंपियन
विज्ञापन
ब्योलिया स्कूल में आयोजित अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में 18 स्कूलों के 400 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
वॉलीबाल में राजकीय माध्यमिक विद्यालय ओखरू प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के राजकीय उच्च विद्यालय नवबहार ने खंड स्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
जिला के कसुम्पटी खंड की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ब्योलिया में हुई। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल और सांस्कृतिक स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। समापन समारोह में विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति रमेश चौहान ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में राजकीय उच्च विद्यालय नवबहार ने योग और जूडो में प्रथम स्थान हासिल किया। वॉलीबाल में राजकीय माध्यमिक विद्यालय ओखरू प्रथम और नवबहार द्वितीय रहा। खो-खो में हलोग धामी ने पहला और जाबरी ने दूसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन में राजकीय उच्च विद्यालय जाबरी प्रथम और हलोग धामी द्वितीय रहा। शतरंज में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओखरू ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि नवबहार द्वितीय रहा। भाषण प्रतियोगिता में जाबरी प्रथम रहा और हलोग धामी की सुनाक्षी ने दूसरा स्थान हासिल किया। लोकगीत में हलोग धामी प्रथम और विकासनगर विद्यालय द्वितीय रहा। समूहगान में ब्योलिया ने पहला और हलोग धामी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
शास्त्रीय संगीत में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ब्योलिया प्रथम और हलोग धामी द्वितीय रहा। लघु नाटिका और लोकनृत्य में राजकीय उच्च विद्यालय विकासनगर ने पहला स्थान हासिल किया। कबड्डी में राजकीय उच्च विद्यालय नेहरा प्रथम और विकासनगर द्वितीय रहा। कुश्ती में एसबीएसएम घणाहट्टी ने जीत दर्ज की और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलोग धामी द्वितीय रहा।
विज्ञापन
सफल आयोजन के लिए जताया आभार
प्रधानाचार्य निशा शर्मा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने समन्वयक रमेश नेगी, खेल प्रभारी राकेश कुमार और विभिन्न विद्यालयों से आए शारीरिक शिक्षा शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों का धन्यवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से अनुशासन, मेहनत, आत्मविश्वास, टीम भावना और खेल भावना का विकास होता है। विद्यालय परिवार और स्थानीय विद्यार्थियों के सहयोग के लिए भी उन्होंने आभार जताया। अंत में समन्वयक रमेश नेगी ने पांच दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के विधिवत समापन की घोषणा की।