फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Nauni University Student Sakshi Tomar get First Position in ICAR Exam

नौणी विवि: आईसीएआर परीक्षा में साक्षी प्रथम, मिताली बनीं वैज्ञानिक, छात्राओं का बेहतरीन प्रदर्शन

Sun, 29 Oct 2023 12:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 29 Oct 2023 12:01 PM IST
सार

साक्षी ने सिल्विकल्चर और एग्रो फॉरेस्ट्री विभाग के प्रोफेसर और विभाग अध्यक्ष डॉ. डीआर भारद्वाज के मार्गदर्शन में मास्टर डिग्री पूरी की है।

विज्ञापन
Nauni University Student Sakshi Tomar get First Position in ICAR Exam
साक्षी तोमर, मिताली। - फोटो : संवाद

विस्तार

नौणी विवि की वानिकी विभाग के दो विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। साक्षी तोमर ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा वानिकी के विषय में आयोजित आईसीएआर ए, आईसीई, जेआरएफ, एसआरएफ-2023 परीक्षा में देश भर में शीर्ष रैंक हासिल किया है। इसके अतिरिक्त साक्षी ने वानिकी में पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए यूपी राज्य पात्रता परीक्षा में भी पहला स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन


साक्षी ने सिल्विकल्चर और एग्रो फॉरेस्ट्री विभाग के प्रोफेसर और विभाग अध्यक्ष डॉ. डीआर भारद्वाज के मार्गदर्शन में मास्टर डिग्री पूरी की है। इसी विभाग की पीएचडी छात्रा मिताली मेहता को भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई), देहरादून में वैज्ञानिक-बी के पद पर चयन हुआ है। मिताली को असम के जोरहाट स्थित रेन फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट में नियुक्ति मिली है।
विज्ञापन


मिताली ने नौणी से बीएससी और पीएचडी की डिग्री पूरी की है। मिताली ने डॉक्टरेट की पढ़ाई डॉ. केएस पंत के मार्गदर्शन में पूरी की है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल, वानिकी महाविद्यालय के डीन डॉ. सीएल ठाकुर और एसएएफ विभाग के वैज्ञानिकों और छात्रों ने साक्षी और मिताली को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed