Solan: पानी के टैंक में डूबने से नौणी विश्वविद्यालय के छात्र की मौत,वाराणसी का रहने वाला था
बताया जा रहा है कि मंजीत डेयरी के समीप स्थित टैंक के ऊपर चढ़ गया। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह टैंक में गिर गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की डेयरी के पास स्थित पानी के टैंक में डूबने से बीएससी ऑनर्स बागवानी के छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान 23 वर्षीय मंजीत जसवाल निवासी ए 31/158 सी-6-डी, हनुमान फाटक, तेलियाना, आदमपुर (वाराणसी) के रूप में हुई है। मंजीत का रहने वाला था। मौके पर मौजूद छात्रों ने इसकी सूचना विवि प्रशासन की दी और बचाव कार्य में लग गए। विवि के स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने युवक की जांच की, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। पुलिस के अनुसार हादसा गुरुवार दोपहर बाद करीब 3:15 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि मंजीत डेयरी के समीप स्थित टैंक के ऊपर चढ़ गया। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह टैंक में गिर गया।
जब तक आसपास के छात्र उसे बचाने के लिए पहुंचते, वह पानी में डूब चुका था। कड़ी मशक्कत के बाद मंजीत को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस बुलाई गई और उसे नौणी विवि के हेल्थ सेंटर पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मंजीत जसवाल बीएससी ऑनर्स बागवानी के चौथे वर्ष का छात्र था। हादसे के बाद पूरे विश्वविद्यालय परिसर और हॉस्टल में शोक की लहर दौड़ गई है। उधर, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके पर मौजूद अन्य विद्यार्थियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। मामले की पुष्टि एसपी सोलन टीएसडी वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।