{"_id":"5d9c84808ebc3e93be634a7f","slug":"naughty-elements-burnt-ravan-effigy-in-the-morning-vicious-caught-in-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों ने सुबह ही फूंक डाला रावण का पुतला, शातिर सीसीटीवी कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरारती तत्वों ने सुबह ही फूंक डाला रावण का पुतला, शातिर सीसीटीवी कैमरे में कैद
Tue, 08 Oct 2019 06:16 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 08 Oct 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
करसोग में रावण दहन
- फोटो : अमर उजाला
दशहरे के दिन तड़के ही शरारती तत्वों ने धर्मपुर में रावण का पुतला फूंक डाला। करीब 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का निर्माण डॉ. विजय मेमोरियल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कड़ी मशक्कत से किया था।
विज्ञापन
दशहरा उत्सव शुरू होने से पूर्व ही शरारती तत्वों ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे ही रावण के पुतले को जला दिया। बाद में दोबारा श्रमदान करके छात्र-छात्राओं ने पुतला दोपहर बाद तक तैयार किया। पुतलों को जहां खड़ा किया गया है, उसके पास ही पुलिस थाना भी है।
विज्ञापन
स्कूल का हॉस्टल और स्कूल भी नजदीक है। इसके बावजूद शरारती तत्वों ने बिना किसी भय के घटना को अंजाम दिया और वहां से रफूचक्कर हो गए। पुतला जलते ही स्कूल का स्टाफ और बच्चे जागे, लेकिन तब तक शातिर फरार हो चुके थे। इस करतूत को स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे ने कैद कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। पिछले 10 दिनों से 200 बच्चों ने लगातार कार्य कर पुतला तैयार किया था। इस वर्ष 51 फीट रावण का पुतला तैयार किया था। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।