{"_id":"61de7e3b4f42f35179358613","slug":"national-youth-day-2022-ruby-wins-open-state-women-badminton-championship-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय युवा दिवस: पांच साल की कड़ी मेहनत से स्टेट चैंपियन बनीं रूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय युवा दिवस: पांच साल की कड़ी मेहनत से स्टेट चैंपियन बनीं रूबी
Wed, 12 Jan 2022 12:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:38 PM IST
सार
रूबी स्कूल से 9वीं, 10वीं व 11वीं में तीन साल लगातार बैंडमिंटन चैंपियन रही।इसके बाद अभी हाल ही में संपन्न ओपन स्टेट वूमेन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2021 का खिताब रूबी ने अपने नाम किया।
विज्ञापन
रूबी
- फोटो : संवाद
विस्तार
धार्मिक नगरी ज्वालामुखी के कुंदलीहार स्थित कपूर एकेडमी में पांच साल की कड़ी मेहनत के प्रशिक्षण से धवाला की रूबी ने ओपन स्टेट वूमेन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2021 अपने नाम की। रूबी ने इसका श्रेय कपूर अकादमी के संचालक एवं कोच रविंद्र कपूर को दिया।
विज्ञापन
रूबी के पिता देशराज एचआरटीसी में चालक, जबकि माता गृहिणी हैं। रूबी को बचपन से ही खेलों का शौक था। अपनी बेटी का शौक पूरा करने के लिए अकादमी में 2016 से प्रशिक्षण दिलवाना शुरू किया। उसके बाद रूबी स्कूल से 9वीं, 10वीं व 11वीं में तीन साल लगातार बैंडमिंटन चैंपियन रही।
विज्ञापन
इसके बाद अभी हाल ही में संपन्न ओपन स्टेट वूमेन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2021 का खिताब रूबी ने अपने नाम किया। रूबी बताती हैं कि वह आगे भी खेलना चाहती है और अपने देश का नाम रोशन करना चाहती हैं। अभी रूबी ढलियारा कॉलेज में द्वितीय वर्ष में पढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन