फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   National Testing Agency Change the Shimla Examination Centre for NEET UG 2019

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट परीक्षा का शिमला परीक्षा केंद्र बदला

Thu, 02 May 2019 06:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 02 May 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
National Testing Agency Change the Shimla Examination Centre for NEET UG  2019
फाइल फोटो

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से पांच मई को देश भर में होने वाली नीट (यूजी)-2019 के लिए प्रदेश की राजधानी शिमला और हमीरपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शिमला जिले के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस ) झाकड़ी में पूर्व में बनाए गए नीट परीक्षा केंद्र को बदल कर अब जेसीबी पब्लिक स्कूल न्यू शिमला कर दिया है।

विज्ञापन


इसके लिए परीक्षार्थियों को फिर से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की वेबसाइट www.ntaneet.nic.in से पुन: अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे। 5 मई को देश भर में शिमला और हमीरपुर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में हजारों की संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 
विज्ञापन


राजधानी शिमला के लिए एनटीए की ओर से बनाई गई सिटी कोआर्डिनेटर विदुप्रिया चक्रवर्ती ने कहा कि शिमला में इस परीक्षा को बारह केंद्र बनाए गए हैं। सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल संजौली हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 480 परीक्षार्थी, केंद्रीय विद्यालय जाखू हिल्स में 480, सेंट थॉमस स्कूल वेस्टर्न कमांड नजदीक ओल्ड बस स्टैंड में 360, सेंट एडवर्ड स्कूल में 360, चैप्सली स्कूल भराड़ी में 360, सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल ढली में 360,
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय तिब्तियन स्कूल छोटा शिमला में 360, दयानंद पब्लिक स्कूल शिमला में 360, केंद्रीय विद्यालय जतोग में 360, डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल न्यू शिमला में 360, कान्वेंट ऑफ जीजस एंड मैरी स्कूल नवबहार में 284 और जेसीबी न्यू शिमला में कुल 480 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बारह परीक्षा केंद्रों में कुल 4604 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed