फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   National song and the National Anthem will be played through cd cassette in schools of himachal

हिमाचल के स्कूलों में अगले सत्र से सीडी कैसेट से बजेगा राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान

Tue, 05 Feb 2019 10:58 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: ashok chauhan Updated Tue, 05 Feb 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
National song and the National Anthem will be played through cd cassette in schools of himachal

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में प्रार्थना के समय गाए जाने वाले राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान को लेकर स्कूल शिक्षा बोर्ड एक नया फेरबदल करने जा रहा है। अब स्कूलों में सीडी कैसेट के माध्यम से यह राष्ट्र गीत गाए जाएंगे। विद्यार्थियों को अब सीडी कैसेट को फॉलो करना होगा।

विज्ञापन


 यह कवायद स्कूल शिक्षा बोर्ड अगले सत्र से शुरू करने जा रहा है। जल्द ही बोर्ड एक ट्रायल बेस भी शुरू करेगा जिसके बाद सफल ट्रायल होने पर इसे नियमित शुरू कर दिया जाएगा। इस खबर की पुष्टि स्कूल शिक्षा बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश सोनी ने की। 
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड ने यह फैसला स्कूलों में सही तरीके से राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत न गाने पर लिया है, क्योंकि कई बार बोर्ड ने भी यह माना है कि कई स्कूलों में राष्ट्रगीतों को सही नहीं गाया जाता है। इसके चलते देश का अपमान हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही ट्रायल शुरू होगा

National song and the National Anthem will be played through cd cassette in schools of himachal

इसी कड़ी में बोर्ड ने यह फैसला लिया है कि अब सीडी कैसेट ही राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान गाएगी। इस सीडी को बच्चे फॉलो करेंगे। बिलासपुर पहुंचने नवनियुक्त शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष सोनी ने बताया कि बोर्ड जल्द ही एक ट्रायल करेगा और अगले सत्र के दाखिले के बाद इसे प्रारंभिक तौर पर शुरू कर दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रगान को मूवी थियेटर में भी शुरू किया था लेकिन वहां पर भी कई बार इन गीतों का अपमान होता देखा गया है क्योंकि इन स्थानों में लोग इन राष्ट्रगीतों की अहमियत नहीं समझते थे।

इसके चलते कोर्ट ने मूवी थियेटर में यह प्रक्रिया भी बंद कर दी। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने भी अब यह फैसला लेने का निर्णय शुरू कर दिया है। ताकि देश के राष्ट्र गीतों को सही मायने से गाया जाए व उनका आदर किया जाए सके। 

अगले सत्र से स्कूलों में सीडी कैसेट के माध्यम से राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान गाया जाएगा। जल्द ही बोर्ड एक ट्रायल बेस शुरू करने जा रहा है। जिसके बाद इसे प्रारंभिक तौर पर शुरू कर दिया जाएगा। 
...सुरेश सोनी, स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed