फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   National Panchayat Award: Himachal Thanadhar Panchayat will get Rs 1.25 crore, Sikandar will get Rs 75 lakh

National Panchayat Award: हिमाचल थानाधार पंचायत को सवा करोड़, सिकांदर को मिलेंगे 75 लाख रुपये

Sat, 07 Dec 2024 06:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Dec 2024 06:12 PM IST
सार

प्रदेश ने तीन राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार जीते हैं। स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों के लिए तय की गई नौ थीम श्रेणी में देशभर की पंचायतों को ये पुरस्कार दिए गए हैं। 

विज्ञापन
National Panchayat Award: Himachal Thanadhar Panchayat will get Rs 1.25  crore, Sikandar will get Rs 75 lakh
राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश ने तीन राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार जीते हैं। स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों के लिए तय की गई नौ थीम श्रेणी में देशभर की पंचायतों को ये पुरस्कार दिए गए हैं। राष्ट्रपति 11 दिसंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में होने वाले समारोह में ये पुरस्कार प्रदान करेंगी। शिमला जिले की थानाधार पंचायत ने सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव की थीम में दूसरा पुरस्कार जीता है। पुरस्कार के एवज में 75 लाख रुपये का इनाम मिलेगा। इस पंचायत ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार भी जीता है।

विज्ञापन


इसके अलावा नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार में तीसरा पुरस्कार और 50 लाख रुपये मिलेंगे। जल सरंक्षण के लिए बेहतरीन कार्य करने पर हमीरपुर जिले के बमसन ब्लॉक की सिकांदर पंचायत को जल पर्याप्त पंचायत श्रेणी में दूसरा पुरस्कार मिला है। पुरस्कार के रूप में पंचायत को 75 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि शिमला की थानाधार और हमीरपुर की सिकांदर पंचायत ने बेहतरीन काम कर पुरस्कार हासिल किया है। प्रदेश की अन्य पंचायतों को भी भविष्य में मेहनत कर इन पुरस्कारों के लिए दावेदारी जतानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed