फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   National Medical Commission stay recognition of Nerchowk Medical College

Himachal: राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने नेरचौक मेडिकल कॉलेज की मान्यता पर लगाई रोक

Mon, 22 May 2023 08:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 22 May 2023 08:08 PM IST
सार

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की टीम ने लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज का दौरा किया था। इसमें टीम द्वारा फैकल्टी को लेकर कमी पाई थी, जिस पर आपत्तियां जाहिर की गई हैं।

विज्ञापन
National Medical Commission stay recognition of Nerchowk Medical College
श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज। - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने संकाय (फैकल्टी) संबंधित कुछ खामियों के कारण हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के नेरचौक में श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज की मान्यता रोक दी है। इससे यहां से एमबीबीएस के पहले बैच के पास आउट हुए डॉक्टर और उनके अभिभावक परेशान हैं। इन्हें भविष्य की चिंता सता रही है।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की मान्यता को लेकर हर वर्ष दो बार एनएमसी द्वारा निरीक्षण किया जाता है। इसमें मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में मौजूद विभिन्न विभागों के फैकल्टी, आधारभूत ढांचे को लेकर जांच की जाती है। अभी हाल ही में मान्यता को लेकर एमएनसी की टीम ने यहां का दौरा किया था।
विज्ञापन


इसमें टीम द्वारा फैकल्टी को लेकर कमी पाई थी, जिस पर आपत्तियां जाहिर की गई हैं। एमएनसी की टीम ने इन कमियों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डीके वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की टीम ने फैकल्टी की आपत्तियां लगाई थीं। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के समय अधिकतर प्रोफेसर छुट्टी पर थे। जो आपत्तियां लगाई गई थीं, अब उन्हें दूर कर दिया है। मान्यता को लेकर किसी को डरने की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed