फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   National kickboxing championship Simranjeet singh won gold medal

राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग में हिमाचल के गबरुओं का कमाल

Mon, 11 Sep 2017 09:59 AM IST
पंकज सलारिया/अमर उजाला, चंबा
पंकज सलारिया/अमर उजाला, चंबा Updated Mon, 11 Sep 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
National kickboxing championship Simranjeet singh won gold medal

छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुई राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चंबा के गबरू ने कमाल कर दिखाया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चंबा शहर के समीप लोअर जुलाहकड़ी मोहल्ले के सिमरन जीत सिंह ने गोल्ड मेडल जीता है। 

विज्ञापन


पिता मनजीत सिंह अपने बेटे की इस कामयाबी पर बेहद खुश हैं, जबकि माता हरविंद्र कौर खुशी से फूले ही नहीं समां रही हैं। पिता बैंक में बतौर ऋण अधिकारी सेवाएं दे रहे हैं, जबकि माता हरविंद्र कौर गृहिणी है। कोच कुलदीप कुमार ने बताया कि यह उपलब्धि सिमरनजीत अपनी मेहनत और लग्न से हासिल की है। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 6 से 10 सितंबर तक राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें जिला चंबा के किक बॉक्सर सिमनजीत सिंह ने भाग लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया और 65 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। प्रतियोगिता में देश के 25 राज्यों से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चंबा के गोल्ड मेडल विजेता सिमरनजीत नवंबर में हंगरी में होने वाली अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

छोटे भाई ने बोला सिंह इज किंग
खिताबी मुकाबले से पहले सिमरनजीत सिंह ने शनिवार शाम को घर पर बात की थी। इस दौरान सिमरनजीत ने छोटे भाई सतेंद्र पाल को बताया कि मणिपुर के किक बॉक्सर काफी प्रतिभाशाली हैं। 

कहीं फाइनल हार न जाऊं, इस पर छोटे भाई सतिंद्र ने परामर्श दिया कि भाई आप सिंह हो और आप गोल्ड ही जीतोगे। भाई की इस प्रेरणा से सिमरनजीत का मनोबल बढ़ गया। इसके बलबूते उन्होंने गोल्ड मेडल जीता। 


केवल कृष्ण ने जीता किया कांस्य मेडल       
जिला की ग्राम पंचायत सुंगल के रहने वाले केवल कृष्ण ने भी कांस्य पदक जीतकर प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ग्रामीण इलाके से होने के बावजूद केवल कृष्ण ने बढ़िया प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता के लिए केवल कृष्ण को उसके कोच रणधीर ठाकुर ने प्रशिक्षित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed