फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   National incharge Krishna said there was factionalism in Congress, is and will continue to be

Youth Congress: राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा बोले- कांग्रेस में गुटबाजी थी, है और आगे भी रहेगी

Tue, 13 Sep 2022 12:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Sep 2022 12:00 AM IST
सार

पत्रकार वार्ता के दौरान कृष्णा अलावरू ने कहा कि भाजपा को सिर्फ वायदे करना आते हैं, निभाना नहीं। कांग्रेस ने पूर्व की सरकारों में रोजगार दिए हैं, आगे भी दिए जाएंगे। प्रत्येक विधानसभा में 10 करोड़ का स्टार्ट अप फंड स्थापित किया जाएगा। युवाओं को ब्याज रहित ऋण दिया जाएगा। 

विज्ञापन
National incharge Krishna said  there was factionalism in Congress, is and will continue to be
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलावरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलावरू ने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी थी, है और आगे भी रहेगी। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान आश्रय शर्मा के युवा रोजगार यात्रा की कैंपेन कमेटी की सदस्यता से इस्तीफा देने के सवाल पर कृष्णा ने यह अजीबोगरीब बयान दिया। कृष्णा के यह बयान देते ही पत्रकार दीर्घा में बैठी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा भी हैरान हो गईं। अलका ने एकाएक अपनी कुर्सी से उठकर पत्रकारों के बीच में आकर सवाल-जवाब खत्म करने का कृष्णा को इशारा किया और पत्रकारों से अन्य मुद्दों पर बातचीत करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


उधर, पत्रकार वार्ता के दौरान कृष्णा अलावरू ने कहा कि भाजपा को सिर्फ वायदे करना आते हैं, निभाना नहीं। कांग्रेस ने पूर्व की सरकारों में रोजगार दिए हैं, आगे भी दिए जाएंगे। प्रत्येक विधानसभा में 10 करोड़ का स्टार्ट अप फंड स्थापित किया जाएगा। युवाओं को ब्याज रहित ऋण दिया जाएगा। स्टार्ट अप के लिए युवाओं को फंड के साथ तकनीकी सहयोग भी उपलब्ध करवाया जाएगा। पूर्व वीरभद्र सरकार के समय में बेरोजगारी 3 से 5 फीसदी तक थी। मौजूदा जयराम सरकार के कार्यकाल में यह 20 फीसदी तक पहुंच गई। प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या आठ लाख पहुंच गई है। इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने कहा कि जयराम सरकार ने विभागों में पड़े हजारों खाली पदों को नहीं भरा। एचपीयू और अन्य जगहों पर पिछले दरवाजों से अपने चहेतों की भर्तियां कीं। 
विज्ञापन


युकां की दावेदारी से किन्नौर में बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें
शिमला। युवा कांग्रेस की किन्नौर विधानसभा सीट से दावेदारी जताने से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलावरू ने कहा कि किन्नौर से नेगी निगम भंडारी के लिए पार्टी हाईकमान से टिकट मांगा गया है। नेगी निगम भंडारी हिमाचल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। कुछ अन्य सीटों पर भी ईमानदारी से संघर्ष करने वाले साथियों की दावेदारी जताई गई है। कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी की ओर से नेगी निगम भंडारी पर लगाए आरोपों को लेकर कृष्णा ने कोई जवाब नहीं दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed