शिमला: चट्टानें दरकने से घंटों ठप रहा नेशनल हाईवे, यात्रियों ने झेली परेशानी
अमर उजाला नेटवर्क, ठियोग (रामपुर बुशहर)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 20 Sep 2021 07:27 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे नन्नी ढांक से बड़ी चट्टान गिरकर हाईवे पर आ गई। इससे हाईवे पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। हालांकि छोटे वाहन यहां से जोखिम लेकर गुजरते रहे। नेशनल हाईवे बंद होने से दर्जनों एचआरटीसी और निजी बसों के समेत सेब से लदे ट्रक भी फंस गए।
विज्ञापन
चट्टानें दरकने से घंटों ठप रहा नेशनल हाईवे
- फोटो : अमर उजाला