फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   national highway chakka jam by public in chamba himachal pradesh

सड़क पक्की करने की मांग को लेकर लोगों ने जाम किया नेशनल हाईवे

Wed, 29 May 2019 05:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 29 May 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
national highway chakka jam by public in chamba himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

भरमौर-पठानकोट हाईवे पर शीतला पुल के पास माई के बाग मोहल्ले के बाशिंदों ने सड़क की खस्ताहाल के विरोध में चक्का जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की। प्रदेश के दौरान मोहल्ले के लोगों समेत महिलाएं और बच्चे भी सड़क पर उतर आए। इस वजह से हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। आखिरकार सुल्तानपुर चौकी से पुलिस और यातायात पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करने की नाकाम कोशिश की।

विज्ञापन


वार्ड के लोग एनएच प्रबंधन के अधिशासी अभियंता को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े थे। आखिरकार, अधिशासी अभियंता के नहीं होने से कनिष्ठ अभियंता ने मौके पर पहुंचकर लोगों की डिमांड के अनुरूप जल्द ही सड़क पर तारकोल डालने की हामी भरी। इसके बाद ही लोगों ने भरमौर-पठानकोट एनएच को यातायात के लिए बहाल होने दिया। 
विज्ञापन


गौरतलब हो कि भरमौर-पठानकोट हाईवे पर भट्टी नाला से लेकर शीतला पुल तक सड़क की टारिंग नहीं होने से माई के बाग के बाशिंदों की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आलम, ये है कि सड़क से उठने वाली धूल जहां एक तरफ लोगों के घरों के भीतर पहुंच रही है तो वहीं, दूसरी और धूल के चलते लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की माने तो वे बीते दो वर्षों से उक्त भाग पर तारकोल बिछाए जाने की मांग एनएच प्रबंधन और प्रशासन तक से कर चुके हैं। बावजूद इसके अभी तक न तो जिला प्रशासन और न ही एनएच प्रबंधन ने इस तरफ कोई ध्यान दिया है। ऐसे में थक हारकर अब मोहल्ले के बाशिंदों ने शीतला पुल के पास बुधवार सुबह 11 बजे से लेकर साढ़े बजे तक चक्का जाम कर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी। एनएच पर चक्का जाम होने से कुछ ही देरी में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इसके बाद सूचना मिलते ही सुल्तानपुर पुलिस चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस विभाग ने मोहल्ले के बाशिंदों को समझाने की भरसक प्रयास किए। मोहल्लावासियों के मुुताबिक उनका लक्ष्य किसी की भी दिक्कतों को बढ़ाना नहीं है। लेकिन, उनकी सुनाई न होने पर ही आखिरकार उन्हें ये कदम उठाना पड़ा है। एनएच जिला चंबा की सहायक अभियंता ने मौके पर पहुंच कर मोहल्लावासियों को दस दिनों में सड़क पर तारकोल डलवा कर उनकी समस्या का समाधान करने संबंधी आश्वासन दिया। इसके बाद ही मोहल्ला वासियों ने चक्का जाम को यातायात के लिए खोला। 

सुल्तानपुर वार्ड के पार्षद करतार ठाकुर ने बताया कि मोहल्लावासियों की मांग को लेकर वे जिला प्रशासन और एनएच मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता को भी अवगत करवा चुके हैं। बावजूद इसके दो वर्षों से उक्त समस्या का समाधान न होने से अब लोगों के सब्र का बांध टूटा है। 


एनएच मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता डीएस पठानिया ने बताया कि भट्टी नाला से लेकर शीतला पुल तक आगामी दस दिनों में तारकोल बिछवा दी जाएगी। जिससे लोगों की समस्या का समाधान हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed