फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   national highway 21 pathankot mandi four lane work will start in march 2016.

पठानकोट-मंडी बनेगा फोरलेन, मार्च में शुरू होगा काम

Fri, 11 Dec 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Fri, 11 Dec 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
national highway 21 pathankot mandi four lane work will start in march 2016.

हिमाचल के सबसे पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पठानकोट-मंडी के फोरलेन बनने का रास्ता साफ हो गया है। इस एनएच को फोरलेन राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण बनाएगा। इसे लेकर केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। फोरलेन का निर्माण कार्य मार्च माह में शुरू होगा।

विज्ञापन


फोरलेन का शिलान्यास केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। राजमार्ग के फोरलेन बनते ही हिमाचल की करीब 30 लाख जनता को सुविधा मिलेगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी जानकारी सांसद शांता कुमार को दी है। इसकी पुष्टि खुद शांता कुमार ने की है।
विज्ञापन


पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन बनाने की मांग सांसद शांता कुमार और राम स्वरूप ने केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष रखी थी। सांसद शांता ने वीरवार देर शाम केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। शांता ने गडकरी से इस राजमार्ग को फोरलेन करने को लेकर लंबी बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांता और रामस्वरूप ने चीन के साथ लगती सीमाओं के चलते चीन की बढ़ रही गतिविधियों को लेकर इस एनएच के सामरिक महत्व के बारे में गडकरी को अवगत करवा। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पठानकोट को बरास्ता मनाली लेह-लद्दाख से जोड़ता है।

भारतीय सेना की ओर से वैकल्पिक मार्ग के रूप में इसे इस्तेमाल किया जाता है। सांसदों ने बताया कि इस एनएच का रखरखाव कर पाने में प्रदेश सरकार असमर्थ है। इसलिए राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकारण इसे अपने हाथ में ले।


पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग के फोरलेन बनने का काम मार्च माह में शुरू होगा। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इसका शिलान्यास करेंगे। निर्माण कार्य राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण शुरू करेगा। -शांता कुमार, चंबा-कांगड़ा लोकसभा सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed