{"_id":"6138a6e78ebc3e0b145b08aa","slug":"national-health-mission-directions-to-himachal-pradesh-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन: जो पैसा जिस काम के लिए आया, उसे उसी में खर्च करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन: जो पैसा जिस काम के लिए आया, उसे उसी में खर्च करें
Wed, 08 Sep 2021 05:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 08 Sep 2021 05:35 PM IST
सार
केंद्र सरकार की इस संबंध में एक चिट्ठी हिमाचल सरकार के प्रधान सचिव स्वास्थ्य और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राज्य अभियान निदेशक को आई है। इसे मंत्रालय के अवर सचिव मनीष कुमार ने भेजा है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने हिमाचल प्रदेश सरकार को निर्देश दिए हैं कि जो पैसा जिस काम के लिए आया है, उसे उसी में खर्च किया जाए। केंद्र ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जारी बजट खर्च पर यह निर्देश जारी किए हैं। यह भी स्पष्ट किया है कि आशा वर्करों को केवल कोविड संबंधी ड्यूटी के लिए ही अतिरिक्त इंसेंटिव देय होगा। अन्य कार्यों के लिए नहीं।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की इस संबंध में एक चिट्ठी हिमाचल सरकार के प्रधान सचिव स्वास्थ्य और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राज्य अभियान निदेशक को आई है। इसे मंत्रालय के अवर सचिव मनीष कुमार ने भेजा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हिमाचल प्रदेश को 75.78 करोड़ रुपये की धनराशि भी जारी की गई है।
विज्ञापन
इसे कोविड के नियंत्रण के लिए फेज टू के पैकेज के तौर पर दिया गया है। इसे कोविड काल में खर्च करने के लिए जारी किया गया है। इसमें यह भी साफ किया गया है कि सरकार खर्च की गई राशि का पूरा रिकॉर्ड बनाए रखे। इस संबंध में जारी की गई ग्रांट को केवल उसी काम के लिए इस्तेमाल किया जाएगा, जिसके लिए यह जारी की गई है।
विज्ञापन