फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   National Gaurav Award to Dr. Vipin for Forest Research

National Gaurav Award: वन अनुसंधान के लिए हिमाचल के डॉ. विपिन को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार

Fri, 09 Sep 2022 08:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Sep 2022 08:56 PM IST
सार

 डॉ. विपिन प्रकाश हमीरपुर के विकास खंड बमसन के गांव लड़योह के निवासी हैं। उनके किए गए वैज्ञानिक अनुसंधान और शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान के लिए इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, इंडिया इंटरनेशनल फ्रेंडशिप सोसायटी नई दिल्ली ने उन्हें यह पुरस्कार दिया। 

विज्ञापन
National Gaurav Award to Dr. Vipin for Forest Research
डॉ. विपिन को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार । - फोटो : संवाद

विस्तार

 वन अनुसंधान संस्थान देहरादून के वन रोग विज्ञान विभाग में माइक्रोलॉजी और सूक्ष्म जीव विज्ञान के क्षेत्र में कार्यरत वैज्ञानिक डॉ. विपिन प्रकाश को अनुसंधान में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान के लिये राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। डॉ. विपिन प्रकाश हमीरपुर के विकास खंड बमसन के गांव लड़योह के निवासी हैं। उनके किए गए वैज्ञानिक अनुसंधान और शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान के लिए इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, इंडिया इंटरनेशनल फ्रेंडशिप सोसायटी नई दिल्ली ने उन्हें यह पुरस्कार दिया।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा के राज्यपाल रहे लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) कृष्ण मोहन सेठ की उपस्थिति में डॉ. विपिन प्रकाश को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर नई दिल्ली में आर्थिक विकास और राष्ट्रीय एकीकरण पर आयोजित सम्मेलन में राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया। डॉ. विपिन की माता गृहिणी और पिता शिक्षा विभाग से प्रधानाचार्य सेवानिवृत्त हुए हैं। माता-पिता व अन्य परिजन अपने बेटे की इस उपलब्धि पर गौरवान्वित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed