फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   National Games: Himachal's daughters in the final of Kabaddi, Rani's silver in wrestling

National Games: कबड्डी के फाइनल में हिमाचल की बेटियां, कुश्ती में रानी की चांदी

Fri, 30 Sep 2022 10:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ /घुमारवीं
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ /घुमारवीं Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 Sep 2022 10:33 PM IST
सार

राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में शुक्रवार को हिमाचल ने दमदार प्रदर्शन किया है। महिला टीम कबड्डी के फाइनल में पहुंच गई है। जबकि, पहलवान रानी ने हिमाचल की झोली में चांदी डाली है। 

विज्ञापन
National Games: Himachal's daughters in the final of Kabaddi, Rani's silver in wrestling
कबड्डी के फाइनल में हिमाचल की बेटियां, कुश्ती में रानी की चांदी - फोटो : संवाद

विस्तार

गुजरात के अहमदाबाद में चल रही 36वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में शुक्रवार को हिमाचल ने दमदार प्रदर्शन किया है। महिला टीम कबड्डी के फाइनल में पहुंच गई है। जबकि, पहलवान रानी ने हिमाचल की झोली में चांदी डाली है। 

विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में हिमाचल की बेटियों ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में हरियाणा को एक अंक से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। हिमाचल की सिरमौर की रहने वाले साक्षी, बिलासपुर की निधि और पुष्पा राणा के बेहतर खेल के चलते टीम ने मेडल पक्का कर लिया है। हिमाचल ने यह मैच 28-27 के अंतर से जीता। फाइनल में हिमाचल का मुकाबला महाराष्ट्र से होगा।
विज्ञापन


टीम के कोच मेहरचंद वर्मा और संजीव ठाकुर ने बताया कि इससे पहले हिमाचल की टीम ने बिहार और गुजरात को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। इधर, हिमाचल की रानी ने कुश्ती के 76 किलोग्राम वर्ग में रजत प्राप्त किया है। रानी का  फाइनल में मुकाबला दिल्ली की अर्जुन अवार्डी पहलवान दिव्या कांकरान से हुआ। रानी हिमाचल प्रदेश पुलिस में सेवाएं दे रही हैं। रानी सिरमौर की रहने वाली हैं। इसके अलावा शुक्रवार को प्रदेश के पुरुष पहलवानों ने 57 किलोग्राम और 97 किलोग्राम के मुकाबलों में भाग लिया। दोनों पहलवानों को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। हिमाचल कुश्ती संघ के महासचिव और परशुराम अवार्डी जगदीश कुमार ने बताया कि रानी ने प्रदेश की नाम चमकाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed