फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   National eVidhan Application himachal pradesh vidhan sabha

छह राज्यों के पीठासीन अधिकारियों ने समझा एनईवीए

Mon, 24 Sep 2018 11:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 24 Sep 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
National eVidhan Application himachal pradesh vidhan sabha
PIC

एक देश एक चुनाव विषय पर प्रदेश विधानसभा में आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र चार के सम्मेलन एवं कार्यशाला के दूसरे दिन छह राज्यों के पीठासीन अधिकारियों ने राष्ट्रीय ई विधान एप्लीकेशन (एनईवीए) को समझा।

विज्ञापन


संसदीय कार्य मंत्रालय के सचिव सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने एनईवीए पर एक प्रस्तुति के जरिये इस एप्लीकेशन के फायदे बताने का प्रयास किया। इसके बाद एप्लीकेशन के संबंध में सदन में नेवा पर अधिकारियों के सवालों के त्रिपाठी ने जवाब भी दिए। इसके बाद सदन में ई निर्वाचन क्षेत्र प्रबंधन पर भी कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने प्रतिभागियों को ई प्रबंधन के फायदों और इससे माननीय विधायकों को अपने कार्यों में दक्षता व पारदर्शिता लाने में सहयोग मिलेगा पर विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन एवं कार्यशाला में रविवार को बिंदल के अलावा हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष कंवरपाल, गुजरात विधान सभा के अध्यक्ष राजेंद्र सूर्यप्रसाद त्रिवेदी, जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. निर्मल सिंह, हरियाणा विधानसभा की उपाध्यक्ष संतोष यादव, प्रदेश संसदीय समूह के सदस्यों के अलावा विभिन्न राज्यों और लोकसभा के अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed