फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   national conference on women in police in shimla himachal pradesh

National Conference: गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय बोले- पुरुष से ज्यादा महिला पुलिस पर भरोसा

Sun, 21 Aug 2022 08:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 21 Aug 2022 08:36 PM IST
सार

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि आदिकाल से ही महिलाओं की समाज के निर्माण और उत्थान में सहभागिता अहम रही है। पिछले आठ सालों में महिलाओं को हर क्षेत्र में तरजीह दी गई है।

विज्ञापन
national conference on women in police in shimla himachal pradesh
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि उन्हें अगर किसी अपराध या केस की जांच करवानी हो तो वह पुरुष के बजाय महिला पुलिस अधिकारी पर ज्यादा भरोसा करेंगे। महिलाएं ईमानदार होती हैं, झूठ नहीं बोलती हैं और सत्य को उजागर करती हैं। तबादला करने से पहले महिलाओं की भावनाओं को समझना जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में आठ साल के भीतर पुलिस विभाग और अर्ध सैनिक बलों में महिला अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या तीन गुना बढ़ी है। उन्होंने महिला पुलिस की तुलना झांसी की रानी, आहिल्या से की है। महिलाओं में मां की ममता है, वह शक्ति है और अंगार भी है। 

विज्ञापन


राजभवन में रविवार को आयोजित महिला आईपीएस और अर्द्ध सैनिक बल की अधिकारियों के सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि आदिकाल से ही महिलाओं की समाज के निर्माण और उत्थान में सहभागिता अहम रही है। पिछले आठ सालों में महिलाओं को हर क्षेत्र में तरजीह दी गई है। पुलिस विभाग ही नहीं, हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर दिए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहली प्राथमिकता रही है। इस तरह के सम्मेलन करवाने के लिए गृह मंत्रालय के माध्यम से देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कहा जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिमला सम्मेलन से पुलिस तंत्र में कई सुधारात्मक सुझाव प्राप्त होंगे और देश की महिलाओं को सुरक्षा के लिए नए आयाम छूने में मदद मिलेगी। गृह मंत्रालय के आदेशों के मुताबिक महिलाओं के खिलाफ  उत्पीड़न रोकने के लिए अलग से नियमों का प्रावधान किया गया है। थानों में इसके लिए शिकायतें, एफ आईआर दर्ज करने और बेहतर माहौल देने की व्यवस्था की है। नित्यानंद राय ने कहा कि एक महिला पुलिस कर्मी से बांग्लादेश बॉर्डर पर बातचीत करने का मौका मिला। इससे पता चला कि किस तरह से वह एकाग्र होकर काम करती है। आज महिलाएं देश की सीमाओं पर सेवाएं दे रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के बगैर कार्यक्रम अधूरा 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में जब भी कोई कार्यक्रम होते हैं, उनमें महिलाओं की भागदारी रहती है। अब देश-प्रदेश में महिलाओं के बगैर कार्यक्रम अधूरे हैं। हर कार्यक्रमों में महिलाओं को शामिल किया जाता है। उन्होंने कहा कि देश महिलाओं के क्षेत्र में आगे बढ़ा है। इसका बड़ा उदाहरण देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सबके सामने हैं। इस यह सिद्ध होता है कि राष्ट्रपति के पद से लेकर खेलों और हर क्षेत्र में आगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed