फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   National competition of snow boarding and skiing from April 2, Minister Ramlal Markanda will launch

लाहौल: दो अप्रैल से स्नो बोर्डिंग और स्कीइंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता, मंत्री रामलाल मारकंडा करेंगे शुभारंभ

Wed, 30 Mar 2022 10:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Mar 2022 10:33 PM IST
सार

दो से चार अप्रैल को सिस्सू में राष्ट्रीय स्कीइंग एवं स्नो बोर्डिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रकार के आयोजन से लाहौल के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा करेंगे। प्रशासनिक स्तर पर प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन
National competition of snow boarding and skiing from April 2, Minister Ramlal Markanda will launch
तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी के सिस्सू में स्नो बोर्डिंग एवं स्कीइंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता होगी। दो से चार अप्रैल तक होने वाली प्रतियोगिता का शुभारंभ तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा करेंगे। प्रशासनिक स्तर पर प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मारकंडा ने कहा कि घाटी में कृषि, बागवानी तथा पर्यटन के विकास के लिए सरकार कृतसंकल्प हैं। युवाओं को होम स्टे, साहसिक खेलों, टूरिस्ट गाइड जैसे क्षेत्रों में कार्य का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दो से चार अप्रैल को सिस्सू में राष्ट्रीय स्कीइंग एवं स्नो बोर्डिंग प्रतियोगिता होगी।

विज्ञापन


इस प्रकार के आयोजन से लाहौल के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। बुधवार को तकनीकी शिक्षा मंत्री ने उदयपुर में हिमऊर्जा की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रम में घाटी के विभिन्न पंचायतों के 178 लाभार्थियों को हिमऊर्जा के माध्यम से सोलर लाइटों का आवंटन किया। हालांकि, गत वर्ष 272 लाइटें आवंटित की गई थीं। इस दौरान एसडीएम निशांत तोमर, जिप सदस्य महिंद्र ठाकुर, पीओ हिमऊर्जा देवेंद्र सिंह, चिमरेट पंचायत प्रधान प्रेमदासी, उदयपुर पंचायत प्रधान लक्ष्मण ठाकुर, बीडीसी उपाध्यक्ष राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed