फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   National Chess Academy will open in Himachal

हिमाचल में खुलेगी नेशनल शतरंज अकादमी

Thu, 23 Sep 2021 11:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Sep 2021 11:01 PM IST
सार

राजस्थान के जयपुर में हुई राष्ट्रीय शतरंज फेडरेशन के अध्यक्ष संजय कपूर की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई फैसले लिए गए हैं। शतरंज खेल को स्कूल स्तर पर शुरू करने के लिए हर राज्य को फेडरेशन की ओर से बजट दिया जाएगा। बैठक में शामिल हुए हिमाचल प्रदेश चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अरूण कंबोज ने कहा कि आने वाले दिनों में फेडरेशन आईपीएल की तर्ज पर चेस लीग प्रतियोगिता भी शुरू करेगी।

विज्ञापन
National Chess Academy will open in Himachal
शतरंज

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अब शतरंज को भी बढ़ावा दिया जाएगा। स्कूल स्तर पर शतरंज खेल का आयोजन करने के लिए शतरंज फेडरेशन ऑफ इंडिया चेस इन स्कूल प्रोग्राम चलाएगी। वहीं प्रदेश में जल्द ही नेशनल शतरंज अकादमी खोली जाएगी। यह निर्णय गुरुवार को जयपुर में हुई राष्ट्रीय शतरंज फेडरेशन की सालाना बैठक में लिया गया है। राजस्थान के जयपुर में हुई राष्ट्रीय शतरंज फेडरेशन के अध्यक्ष संजय कपूर की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई फैसले लिए गए हैं। शतरंज खेल को स्कूल स्तर पर शुरू करने के लिए हर राज्य को फेडरेशन की ओर से बजट दिया जाएगा।

विज्ञापन


बैठक में शामिल हुए हिमाचल प्रदेश चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अरूण कंबोज ने कहा कि आने वाले दिनों में फेडरेशन आईपीएल की तर्ज पर चेस लीग प्रतियोगिता भी शुरू करेगी। कहा कि इस बैठक में देश की करीब 25 राज्यों के पदाधिकारियों ने भाग लिया और शतरंज को और गति देने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कंबोज ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों को शतरंज के लिए हिमाचल में राष्ट्रीय स्तर की अकेडमी खुलेगी। इसको लेकर प्रदेश सरकार से भी बात की जाएगी। इस मौके पर हिमाचल के महासचिव भरत सिंह चौहान भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed