बड़ी खबर: हिमाचल में खुलेगा राष्ट्रीय आयुर्वेदिक अनुसंधान संस्थान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद यशो नाइक ने हिमाचल प्रदेश में अखिल भारतीय आयुर्वेदिक अनुसंधान संस्थान स्थापित करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस बारे जैसे ही प्रस्ताव भेजेगी संस्थान खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
आयुर्वेदिक अस्पताल कुल्लू को आयुर्वेदिक कॉलेज में तबदील किया जाएगा। उन्होंने कुल्लू के बजौरा में एक हेक्टेयर भूमि में हर्बल गार्डन बनाने की भी घोषणा की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं, लेकिन प्रस्ताव प्रदेश सरकार को ही भेजने होंगे।
मंडी के पंडोह में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक पोषणजन्य विकार अनुसंधान संस्थान के पंचकर्म एवं योग खंड के शिलान्यास के बाद श्रीपद यशो नाइक ने कहा कि हिमाचल में अनुसंधान संस्थान खुलने से जड़ी-बूटियों पर शोध ही नहीं होंगे बल्कि प्रदेश के लोगों की आय भी बढ़ेगी।
इन मांगों पर भी मिला आश्वासन
स्थानीय नेताओं की पंडोह संस्थान में डॉक्टरों के आवास भवन का निर्माण करने और मंडी आयुर्वेद अस्पताल में 20 से 50 बेडों का व्यवस्था करने की मांग को भी उन्होंने पूरा करने का आश्वासन दिया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्रीय आयुर्वेदिक अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) के देश में 30 अनुसंधान संस्थान हैं। उन्होंने पपरोला स्थित आयुर्वेद कॉलेज में आयुष मंत्रालय के सहयोग से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के भवन का कार्य भी शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर सांसद रामस्वरूप शर्मा, आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह, पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा, सराज के विधायक जयराम ठाकुर, सीसीआरएएस महानिदेशक प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान, मंत्रालय के सलाहकार डा. सुरेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।
15 अगस्त के बाद हिमाचल आएंगे पीएम
कार्यक्रम में मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने राष्ट्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान स्थापित करने की मांग उठाते हुए कहा कि मंडी के जोगिंद्रनगर स्थित हर्बल गार्डन में 300 बीघा जमीन खाली पड़ी है। यहां शोध संस्थान खोला जा सकता है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आयुर्वेद डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने की मांग भी उठाई।
15 अगस्त के बाद हिमाचल आएंगे पीएम
सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि 15 अगस्त के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल का दौरा करेंगे। दौरे के दौरान प्रधानमंत्री कोल डैम प्रोजेक्ट, पार्वती पन विद्युत परियोजना और रामपुर पन विद्युत परियोजना का लोकार्पण करेंगे।