फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   National Aptitude Test in Architecture on 12 September

अब घर बैठे भी आर्किटेक्चर की प्रवेश परीक्षा दे सकेंगे परीक्षार्थी

Thu, 03 Sep 2020 11:09 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 03 Sep 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
National Aptitude Test in Architecture on 12 September
सांकेतिक तस्वीर

आर्किटेक्चर काउंसिल ऑफ इंडिया अब 12 सितंबर को दूसरी बार नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर आर्किटेक्चर (नाटा) का आयोजन कर रही है। कोविड-19 में परीक्षार्थियों की दिक्कतों को देखते हुए काउंसिल ने घर बैठे प्रवेश परीक्षा की सुविधा भी उपलब्ध करवा दी है। अगर किसी परीक्षा केंद्र में कोरोना संक्रमण का अत्यधिक खतरा संभावित हो तो उसमें परीक्षा देने वाले विद्यार्थी घर बैठकर ऑनलाइन परीक्षा दे सकेंगे।

विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को 4 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। 7 सितंबर को मॉक टेस्ट होगा। देशभर में 450 से अधिक आर्किटेक्चर शिक्षण संस्थान हैं। आर्किटेक्चर (वास्तुकला) शिक्षण संस्थानों में सभी दाखिले प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही होंगे। आर्किटेक्चर प्रवेश परीक्षा के अलावा जेईई के आधार पर भी इन संस्थानों में विद्यार्थियों के दाखिले होंगे। आर्किटेक्चर काउंसिल साल में दो बार प्रवेश परीक्षा का आयोजन करती है।
विज्ञापन


इस बार कोविड-19 के संक्रमण के चलते मई माह में प्रस्तावित प्रवेश परीक्षा का संचालन नहीं हो पाया। मई माह में प्रस्तावित प्रवेश परीक्षा 29 अगस्त को ली गई। खास बात यह है कि 29 अगस्त को प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थी भी 12 सितंबर को होने वाली प्रवेश परीक्षा में भाग ले सकते हैं। लेकिन, दाखिला दोनों परीक्षाओं में से किसी एक परीक्षा में हासिल अधिकतम अंकों के आधार पर ही मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स विषयों के साथ बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। प्रवेश परीक्षा हमीरपुर, बिलासपुर और शिमला जिले के परीक्षा केंद्रों पर ही होगी। उधर, स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर नगरोटा बगवां के एचओडी डॉ. सतीश कटवाल ने कहा कि आर्किटेक्चर के लिए दूसरी प्रवेश परीक्षा 12 सितंबर को होगी। विद्यार्थी घर बैठे भी परीक्षा दे सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed