फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Narinder Chauhan appointed as State Chief Information Commissioner Himachal

आईएएस अधिकारी नरेंद्र चौहान होंगे नए मुख्य सूचना आयुक्त

Fri, 16 Jun 2017 01:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 16 Jun 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
Narinder Chauhan appointed as State Chief Information Commissioner Himachal

हिमाचल सरकार ने नरेंद्र चौहान को नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त करने का फैसला ले लिया है। चौहान वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। वे अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक निर्माण विभाग के अलावा मुख्य चुनाव अधिकारी और वित्तायुक्त अपील का कार्यभार भी देख चुके हैं।

विज्ञापन


इस पद के लिए चली लंबी जद्दोजहद के बाद राज्य सरकार ने मुख्य सूचना आयुक्त पद के लिए नरेंद्र चौहान के नाम पर सहमति बना ली। वीरवार  को ही मुख्य सूचना आयुक्त के अलावा राज्य सूचना आयुक्त के पद पर भी निर्णय ले लिया गया। सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन सुशील श्रीवास्तव सूचना आयुक्त होंगे। बीते दिन ही राजभवन शिमला से इन दोनों की नियुक्ति को मंजूरी मिली थी।   
विज्ञापन



वीरवार को इन दोनों पदों पर तैनाती के लिए ओक ओवर शिमला में सीएम वीरभद्र सिंह और आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स ने बैठक की। उक्त पदों पर फैसला लेने को बनी तीन सदस्यीय हाई पॉवर कमेटी की बैठक में नेता प्रतिपक्ष प्रेमकुमार धूमल भी बुलाए गए थे, मगर वे नहीं आए। सूत्रों ने बताया कि उनसे फोन पर संपर्क करने के बाद ये निर्णय ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सूचना आयुक्त केडी बातिश सात जून को रिटायर हो गए थे। वे साल भर से आयोग के इकलौते आयुक्त थे। आयोग में राज्य मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त के दो पद सृजित किए गए थे। एक साल पहले राज्य मुख्य सूचना आयुक्त भीम सेन सेवानिवृत्त हो गए थे।

तबसे यह पद खाली पड़ा था। यह पद भरने के लिए लंबी कसरत करने के बाद भी मामला में अधर में लटका रहा। कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों और सेवानिवृत्त अफसरों ने पद के लिए आवेदन कर रखा था। 

एलएलएम हैं नए सीआईसी
नए मुख्य सूचना आयुक्त की शैक्षणिक योग्यता एलएलएम है। उन्होंने यूके से विकास अर्थशास्त्र की एमएससी भी की है। वे वित्तायुक्त अपील के पद पर पांच साल से अधिक समय तक तैनात रहे हैं। वे मूल रूप से जिला शिमला की कोटखाई तहसील के क्यारी क्षेत्र से संबंध रखते हैं। 


आवेदकों में ये प्रमुख हस्तियां थीं शामिल
आवेदकों में राज्य लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष केएस तोमर, पूर्व राज्य सूचना आयुक्त केडी बातिश, पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक ठाकुर, पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. पीसी कपूर, सीआईडी के एडीजीपी बीएनएस नेगी, पूर्व पुलिस अधीक्षक बलबीर ठाकुर, पूर्व सीजेएम ऊना राजेंद्र कुमार शर्मा और सेना प्रशिक्षण कमान शिमला के पूर्व कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल संजीव मधोक शामिल थे। एक आवेदन यूएसए से डॉ. सुब्रत कुमार और आरटीआई पर काम करने वाले देव आशीष भट्टाचार्य का भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed