फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Nari Samman Yojana: In the first phase, new women will not get Rs 1,500, the amount of old beneficiaries will

Nari Samman Yojana: पहले चरण में सामाजिक पेंशन लेने वाली 2.31 लाख महिलाओं को ही मिलेगी 1,500 रुपये की राशि

Sun, 09 Apr 2023 10:59 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 09 Apr 2023 10:59 AM IST
सार

सरकार ने योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये देने की घोषणा की है। इस राशि को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाना है। 

विज्ञापन
Nari Samman Yojana: In the first phase, new women will not get Rs 1,500, the amount of old beneficiaries will
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की गारंटी नारी सम्मान योजना लागू होते ही पहले चरण में नई महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये नहीं मिलेंगे। इस चरण में सरकार पुरानी लाभार्थियों की पेंशन राशि बढ़ाएगी। 1,000 और 1,150 रुपये की सामाजिक पेंशन लेने वाली 2.31 लाख महिलाओं को पहले चरण में यह राशि मिलेगी। योजना लागू होते ही 1,500 रुपये से कम पेंशन वाली योजनाओं को सुक्खू सरकार बंद कर देगी। वर्तमान में विधवा, एकल, परित्यक्ता, दिव्यांग और कुष्ठ रोगी महिलाओं को 1,000 और 1,150 रुपये की मासिक पेंशन मिल रही है। दिव्यांग पेंशन के तहत कुछ महिलाओं की आयु 60 वर्ष से अधिक भी है। शेष योजनाओं में 18 से 59 आयु वर्ग की महिलाएं शामिल हैं।

विज्ञापन


सरकार ने योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये देने की घोषणा की है। इस राशि को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाना है। सामाजिक पेंशन के तौर पर 1,500 रुपये के अधिक धनराशि वाली योजनाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पहले चरण में 2.31 लाख महिलाओं को प्रतिमाह पैसे देने का बजट भाषण में एलान किया है। इस राशि को कब से दिया जाना है, इसके लिए इन दिनों सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी मंथन कर रहे हैं। संभावित है कि मई या जून से यह योजना लागू हो जाएगी। हालांकि इसके लिए अभी कैबिनेट की मंजूरी ली जानी है। अल्पसंख्यक, वित्त एवं विकास निगम के जरिये महिलाओं को प्रतिमाह यह राशि जारी होगी। पहले चरण के लिए सरकार ने 416 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed