{"_id":"6e5347c4b722706180b1766eebe71202","slug":"narendra-thakur-may-join-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस को झटका, फिर भाजपा में लौटे नरेंद्र ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस को झटका, फिर भाजपा में लौटे नरेंद्र ठाकुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 24 Mar 2014 05:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर में लोकसभा चुनावों से पूर्व कांग्रेस को जोर का झटका लगा। हमीरपुर में भाजपा को टक्कर देते कांग्रेस नेता नरेंद्र ठाकुर की सोमवार को विधिवत घर वापसी हो गई।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी प्रवीण शर्मा, पूर्व आईपीएच मंत्री रविंद्र रविं की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में नरेंद्र ठाकुर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
हमीरपुर की पूर्व विधायक एवं नरेंद्र ठाकुर की भाभी उर्मिल ठाकुर भी कार्यक्रम में उपस्थित थीं। भाजपा ने नरेंद्र ठाकुर की वापसी का स्वागत किया।
नरेंद्र ठाकुर हमीरपुर में भाजपा के दिग्गज नेता रहे स्वर्गीय ठाकुर जगदेव चंद के पुत्र हैं।
नरेंद्र के साथ पूर्व विधायक ठाकुर कर्म सिंह के पुत्र वीरेंद्र ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व महासचिव विक्रम ठाकुर ने भी भाजपा का दामन थामा।
नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि सात साल बाद पार्टी में लौटना कल की ही बात लगती है। कुछ गलत फहमियों के कारण कड़वा निर्णय लेना पड़ा था।
कहा कि कांग्रेस संगठन को जिला में खड़ा किया, संगठन के लिए हर संभव प्रयास किया, पूरी मजबूती के साथ तत्कालीन मुख्यमंत्री (धूमल) का सामना किया, पर कांग्रेस में अपनापन और प्यार नहीं मिला।
विज्ञापन
जाने की बात सामने आने लगी तो कांग्रेस नेताओं की ओर से आश्वासन मिलने लगे। कहने लगे चुनावों तक रुक जाइए। सभी का साथ मिलेगा तो हमीरपुर में विशेषकर सुजानपुर में भाजपा को मजबूत करेंगे।
हमीरपुर में विकास ठाकुर जगदेव चंद और प्रेम कुमार धूमल की देन है। कांग्रेस में रहते हुए भाजपा का गढ़ तोड़ने का काफी प्रयास किया, नुकसान तो पहुंचाया।
पर भाजपा के गढ़ को नहीं तोड़ पाए, लेकिन अब हमीरपुर से कांग्रेस का निशान खत्म कर दिया जाएगा। पूर्व विधायक उर्मिल ठाकुर ने पार्टी में नरेंद्र ठाकुर का स्वागत किया।