{"_id":"62640850bbd0ad55451a3690","slug":"narendra-rana-of-himachal-became-adg-in-defense-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: रक्षा विभाग में एडीजी बने हिमाचल के नरेंद्र राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: रक्षा विभाग में एडीजी बने हिमाचल के नरेंद्र राणा
Sat, 23 Apr 2022 07:38 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 23 Apr 2022 07:38 PM IST
सार
नरेंद्र राणा इससे पहले रक्षा मंत्रालय में बतौर निदेशक और डीडीजी के पद भी सेवाएं दे चुके हैं। राणा की पदोन्नति से बीबीएन में खुशी का माहौल है। नरेंद्र सिंह राणा जोघों गांव से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन
एडीजी बने हिमाचल के नरेंद्र राणा
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के नालागढ के जोघों के नरेंद्र राणा केंद्र सरकार के रक्षा विभाग में एडिशनल डायरेक्टर जनरल (एडीजी) बन गए हैं। नरेंद्र सिंह राणा जोघों गांव से संबंध रखते हैं। प्रधानमंत्री की ओर से चयन कमेटी की संस्तुति के बाद नरेंद्र राणा इस पद पर नियुक्त हुए हैं। नरेंद्र राणा जोघों स्कूल में पढ़े हैं। इंजीनियरिंग की डिग्री के बाद उन्होंने आईआईटी पीएचयू वाराणसी से एमटेक की डिग्री प्राप्त की।
विज्ञापन
यूपीएससी की परीक्षा पास करने के बाद 1992 से केंद्रीय रक्षा सेवा में कार्यरत हुए। नरेंद्र राणा इससे पहले रक्षा मंत्रालय में बतौर निदेशक और डीडीजी के पद भी सेवाएं दे चुके हैं। राणा की पदोन्नति से बीबीएन में खुशी का माहौल है। नालागढ़ के विधायक लखविंद्र सिंह राणा, पूर्व विधायक केएल ठाकुर, हरदीप बावा, दून भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष कृष्ण कौशल ने राणा को बधाई दी है।
विज्ञापन